फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Merchant Navy Emerging as a Popular Career Choice Among Youth

Merchant Navy: 12वीं के बाद क्या करें? मर्चेंट नेवी बन सकती है शानदार विकल्प, विदेश में नौकरी और लाखों की कमाई

Sat, 15 Aug 2026 04:33 PM IST
Shahin Praveen जितेंद्र सिंह, कॅरिअर सलाहकार
जितेंद्र सिंह, कॅरिअर सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 15 Aug 2026 04:33 PM IST
सार

Merchant Navy: मर्चेंट नेवी युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय करियर विकल्प बन रही है। पारंपरिक नौकरियों से अलग इस क्षेत्र में अच्छी सैलरी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर और करियर में तेजी से आगे बढ़ने की संभावनाएं मिलती हैं।

विज्ञापन
Merchant Navy Emerging as a Popular Career Choice Among Youth
भारतीय नौसेना - फोटो : ANI

विस्तार

Merchant Navy Career: आज अधिकांश विद्यार्थी इंजीनियरिंग, मेडिकल और सरकारी सेवाओं जैसे कॅरिअर विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं। इसी क्रम, मर्चेंट नेवी भी युवाओं के लिए एक आकर्षक और रोमांचक कॅरिअर विकल्प है, जहां अच्छे वेतन के साथ विश्व भ्रमण, तेज कॅरिअर ग्रोथ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के अवसर मिलते हैं। विश्व के अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय व्यापार का परिवहन समुद्री मार्गों से होता है, जिसके कारण वैश्विक समुद्री उद्योग में प्रशिक्षित और कुशल भारतीय युवाओं की मांग लगातार बनी हुई है।

विज्ञापन

ये हैं कॅरिअर विकल्प

मर्चेंट नेवी में मुख्य रूप से पांच प्रमुख कॅरिअर विकल्प होते हैं-डेक ऑफिसर, मरीन इंजीनियर, इलेक्ट्रो-टेक्निकल ऑफिसर (ईटीओ), रेटिंग/क्रू सदस्य तथा कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी विभाग। ये सभी पद जहाज के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डेक ऑफिसर जहाज के नेविगेशन और संचालन, मरीन इंजीनियर इंजन एवं मशीनरी, जबकि इलेक्ट्रो-टेक्निकल ऑफिसर जहाज की विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों की देखरेख करता है। वहीं, रेटिंग/क्रू सदस्य जहाज के विभिन्न दैनिक एवं तकनीकी कार्यों में सहयोग करते हैं, जबकि कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी विभाग क्रू सदस्यों के भोजन, आवास और अन्य सुविधाओं का प्रबंधन करता है।

विज्ञापन

पात्रता और मानदंड

मर्चेंट नेवी में विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित होती है। डेक कैडेट, डिप्लोमा इन नॉटिकल साइंस, वीएससी नॉटिकल साइंस और मरीन इंजीनियरिंग जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सामान्यतः बारहवीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) विषय होना आवश्यक है। डेक कैडेट के लिए सामान्यतः लगभग 60 प्रतिशत अंक अपेक्षित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जीपी रेटिंग के लिए दसवीं या बारहवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक होता है, जबकि इलेक्ट्रो-टेक्निकल ऑफिसर (ईटीओ) के लिए इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग जैसी तकनीकी योग्यता जरूरी होती है। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी का चिकित्सकीय रूप से फिट होना, दृष्टि एवं रंग पहचान सामान्य होना तथा अंग्रेजी भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना आवश्यक है।

प्रमुख संस्थान

  • इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी, चेन्नई, तमिलनाडु
  • मरीन इंजीनियरिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, कोलकाता
  • तोलानी मैरीटाइम इंस्टीट्यूट, पुणे
  • एंग्लो-ईस्टर्न मैरीटाइम अकादमी, करंजाडे, नवी मुंबई
  • ग्रेट ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ मैरीटाइम स्टडीज, लोनावला
  • एचआईएमटी कॉलेज, तमिलनाडु
  • इंटरनेशनल मैरीटाइम इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा

प्रवेश के लिए जरूरी चरण

प्रवेश के लिए प्रमुख परीक्षा आईएमयू-सीईटी है। इसके अलावा, विभिन्न शिपिंग कंपनियां अपने स्तर पर स्पॉन्सरशिप परीक्षा, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण आयोजित करती हैं। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अभ्यर्थी संबंधित पाठ्यक्रम या प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। मर्चेंट नेवी में वेतन पद, कंपनी, जहाज के प्रकार, अनुभव और अनुबंध के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए प्रवेश लेने से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि चुना गया प्रशिक्षण संस्थान डीजी शिपिंग से मान्यता प्राप्त हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed