{"_id":"6a8070c7280e5bd2070f165e","slug":"an-innocent-child-drowned-in-a-tank-suspicion-arose-after-a-ball-floated-in-the-water-kota-news-c-1-1-noi1391-4615253-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: पानी के खुले टैंक में डूबा ढाई साल का मासूम, पिता बोले- ढंका हुआ होता तो नहीं जाती जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: पानी के खुले टैंक में डूबा ढाई साल का मासूम, पिता बोले- ढंका हुआ होता तो नहीं जाती जान
Sat, 15 Aug 2026 08:09 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 08:09 PM IST
सार
तीन दिन पहले नाना के घर खुशी-खुशी आए ढाई साल के अक्षु की जिंदगी एक दर्दनाक हादसे के साथ खत्म हो गई। माता-पिता के घर से बाहर जाने के बाद बच्चा लापता हो गया। परिजन उसे इधर-उधर तलाशते रहे, लेकिन खुले पानी के टैंक में उसका शव मिला।
विज्ञापन
पानी के टैंक डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ढाई साल के मासूम की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्चा तीन दिन पहले ही अपने नाना के घर आया था। हादसे के वक्त उसके माता-पिता झंडे बेचने के लिए बाहर गए हुए थे। लौटने पर बच्चा घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद खुले पानी के टैंक में बच्चे का शव मिला। परिजनों ने टैंक का ढक्कन नहीं लगाए जाने को हादसे की वजह बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक बच्चे के पिता दिलखुश बारां जिले के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। उनके दो जुड़वां बच्चे हैं। दिलखुश की पत्नी तीन दिन पहले दोनों बच्चों को लेकर कोटा के तलवंडी स्थित अपने नाना के घर आई थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय दिलखुश और उनकी पत्नी दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर झंडे बेचने के लिए बाहर गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो ढाई साल का अक्षु घर में नहीं मिला। परिजनों ने पहले आसपास तलाश की। बच्चा नहीं मिलने पर उन्हें आशंका हुई कि कहीं उसे कोई अपने साथ तो नहीं ले गया।
विज्ञापन
बच्चे की तलाश में परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। इसी दौरान पानी के टैंक के पास एक गेंद तैरती हुई दिखाई दी। परिजनों ने टैंक को चेक किया तो उसमें मासूम का शव मिला। इसके बाद बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dausa: तीन घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा शव, थाना सीमा के चक्कर में पुलिस करती रही बहस, इंसानियत ने दम तोड़ा
जवाहर नगर थाना एएसआई महेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए परिजनों से समझाइश की जा रही है। साथ ही पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
मृतक मासूम के पिता दिलखुश ने आरोप लगाया कि पानी के टैंक पर ढक्कन नहीं लगा हुआ था। उनका कहना है कि अगर टैंक ढंका हुआ होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। परिजनों ने टैंक को खुला छोड़ने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद हादसे की परिस्थितियों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।