फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR UGC NET June 2026 Answer Key Released, Objection Window Open Till August 18

CSIR UGC NET Answer Key: सीएसआईआर यूजीसी नेट की उत्तरकुंजी जारी; कैसे और कब तक दर्ज कराएं आपत्ति? जानें तरीका

Sun, 16 Aug 2026 12:44 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 16 Aug 2026 12:44 PM IST
सार

CSIR UGC NET June 2026 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की भी प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
CSIR UGC NET June 2026 Answer Key Released, Objection Window Open Till August 18
Answer Key - फोटो : Freepik

विस्तार

CSIR UGC NET Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर दिया गया है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि या विसंगति दिखाई देती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। किसी उत्तर को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य (नॉन-रिफंडेबल) शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन


एनटीए द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों की समिति करेगी। समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किए जाएंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुई परीक्षा?

एनटीए ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया था। इस परीक्षा के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और देश के 224 शहरों में स्थित 352 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

कैसे दर्ज करें आपत्ति?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नीचे दिए गए "Challenges Regarding Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर प्रश्नों की सूची दिखाई देगी।
  • "Correct Option" कॉलम में दिए गए उत्तर को देखें।
  • जिस प्रश्न के उत्तर को चुनौती देना है, उसके सामने संबंधित विकल्प का चयन करें।
  • "Save Your Claim" पर क्लिक करें।
  • अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
  • दोबारा "Save Your Claim" पर क्लिक करें।
  • प्रति प्रश्न निर्धारित आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed