UGC NET June Answer Key: जारी हुई यूजीसी नेट जून परीक्षा की उत्तरकुंजी, कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति? जानें
UGC NET June Answer Key OUT: एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन चुनौती भी दर्ज करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET June Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र के साथ उत्तरों का मिलान भी कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। भाषा से जुड़े प्रश्नपत्रों को छोड़कर परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित की गई थी।
कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?
उम्मीदवार 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 रात 11 बजे तक प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। किसी उत्तर को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य (नॉन-रिफंडेबल) शुल्क देना होगा। जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति दिखाई देती है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
एनटीए सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। परीक्षा की अंकन प्रणाली के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। वहीं, जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, उनके लिए भी कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।
कैसे दर्ज कराएं आपत्ति?
- UGC NET June 2026 Answer Key पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- UGC NET June 2026 Answer Key Challenge लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी और अपनी रिस्पॉन्स शीट देखें।
- जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें।
- अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
- प्रति प्रश्न 200 रुपये की गैर-वापसीयोग्य शुल्क राशि का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद आपत्ति फॉर्म सबमिट कर दें।
कमेंट
कमेंट X