फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Free Coaching Scheme: Govt Plans Centres in Small Cities, SATHI Project Already Helps 21 Lakh Students

Free Coaching: छोटे शहरों में जेईई, नीट, CUET के मुफ्त कोचिंग सेंटर खोलेगी सरकार, किन्हें मिलेगा फायदा?

Mon, 17 Aug 2026 10:44 AM IST
Akash Kumar अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Akash Kumar Updated Mon, 17 Aug 2026 10:44 AM IST
सार

Free Coaching Scheme: पीएम मोदी के मुफ्त कोचिंग ऐलान के बाद सरकार पिछड़े और छोटे शहरों में फ्री कोचिंग सेंटर बनाने की तैयारी कर रही है। ‘साथी’ पायलट प्रोजेक्ट से अब तक 21 लाख से अधिक छात्र जुड़े हैं। नई योजना में ग्रामीण छात्रों और सरकारी स्कूलों पर फोकस रहेगा।
 

विज्ञापन
Free Coaching Scheme: Govt Plans Centres in Small Cities, SATHI Project Already Helps 21 Lakh Students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Free Coaching Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से छात्रों को जो मुफ्त कोचिंग सुविधा देने का एलान किया है, उसके लिए सरकार बड़े स्तर पर सुधार करने जा रही है। अब कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्ता युक्त मुफ्त कोचिंग देने के लिए पिछड़े व छोटे शहरों में फ्री कोचिंग सेंटर बनेंगे। सरकार दूरदराज इलाकों के छात्रों पर फोकस करते हुए जल्द ही हितधारकों के साथ बैठक के बाद रोडमैप तैयार करेगी।

विज्ञापन


इस बारे में सरकार का पायलट प्रोजेक्ट साथी पहले ही सफल हो चुका है और इसमें 21 लाख से अधिक बच्चे मुफ्त कोचिंग ले चुके हैं। इन बच्चों ने आईआईटी, एम्स समेत दिग्गज संस्थानों के विशेषज्ञों से ऑनलाइन जेईई, नीट, सीयूईटी, बैंक, एसएससी, क्लैट, बोर्ड परीक्षाओं की 13 भारतीय भाषाओं में कोचिंग ली है। तैयारी के बाद सेल्फ अससमेंट का मौका भी मिलता है। 

विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा समेत सात राज्य साथी पोर्टल से जुड़े

पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत सात राज्य साथी पोर्टल से जुड़ चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, झारखंड समेत अन्य राज्य जल्द जुड़ेंगे।

सीनियर छात्र करेंगे मदद

आईआईटी और एम्स के सीनियर छात्र मेंटर बनकर तैयारी में मदद करेंगे। कोई भी लाइव सत्र में व्यक्तिगत मार्गदर्शन के साथ सलाह ले सकता है। इसमें प्रश्नों को हल करने, समझ बढ़ाने के आधार पर प्रतिदिन काम होगा। साथी पोर्टल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बनाया गया है। 

विज्ञापन

मॉक टेस्ट किए गए हैं तैयार

साथी पोर्टल पर कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए विशेषज्ञों ने मॉक टेस्ट तैयार किए हैं। क्यूआर कोड स्कैनिंग आधारित इंटरैक्शन एप तैयार किया है। 45 दिन का क्रैश कोर्स भी होगा। तैयारी के बाद सेल्फ असेसमेंट का मौका भी मिलेगा। एआई आधारित मूल्यांकन से सीखने की प्रगति ट्रैक होगी। एनसीईआरटी वीडियो समाधान, लाइव कक्षाएं, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तकों से सिखाया जाएगा।

पंचायतों की लेंगे मदद, सरकारी स्कूलों पर फोकस

शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, फ्री कोचिंग में भौगोलिक आधार, आर्थिक रूप कमजोर वर्ग, ग्रामीण व दूरदराज के छात्रों को ध्यान में रखकर गुणवत्ता युक्त फ्री कोचिंग का रोडमैप बनेगा। सरकारी स्कूलों के छात्रों को जोड़ने पर फोकस होगा। पंचायतों की भी मदद ली जाएगी। 

लाखों सवाल-जवाब, हजारों घंटे के वीडियो लेक्चर

साथी पोर्टल में लाखों प्रश्न-उत्तर के साथ हजारों घंटे के वीडियो लेक्चर का बैंक बना है। छात्र अपनी सुविधा से कभी भी नीट, जेईई, दसवीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा, क्लैट, सीयूईटी, एसएससी, बैंकिंग समेत अन्य परीक्षाओं की ऑनलाइन और टीवी दोनों माध्यम में तैयारी कर सकते हैं। इसमें एंड्रॉइड व आईओएस के अलावा सात डीटीएच चैनल भी हैं। 

58 से 60 हजार करोड़ का है कोचिंग बाजार

एक सामान्य आकलन के अनुसार देश में निजी कोचिंग का बाजार करीब 58,000 से 60,000 करोड़ का है। सरकार की तैयारी सही से परवान चढ़ गई तो आम भारतीय परिवारों के इस मद में होने वाले खर्च की बचत होने लगेगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आ जाएगा। यही नहीं, निजी संस्थानों में पढ़ाई को लेकर बनाए जाने वाला दबाव भी घटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed