फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Amar Ujala National Olympiad 2026: Register for Maths, English and More, Check Fee and Details

AUNO 2026: गणित-अंग्रेजी में कितनी है आपकी पकड़? अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में खुद को राष्ट्रीय स्तर पर परखें

Mon, 17 Aug 2026 11:08 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 17 Aug 2026 11:08 AM IST
सार

AUNO 2026: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026 में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थी मैथ और अंग्रेजी समेत विभिन्न विषयों में अपनी तैयारी को राष्ट्रीय स्तर पर परख सकते हैं। पंजीकरण शुरू हो चुका है। एक विषय की फीस 200 और दो विषयों की फीस 250 रुपये है।
 

विज्ञापन
Amar Ujala National Olympiad 2026: Register for Maths, English and More, Check Fee and Details
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Amar Ujala National Olympiad 2026: बचपन से ही गणित और अंग्रेजी विद्यार्थियों की पढ़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। गणित जहां तार्किक सोच, विश्लेषण और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करता है। वहीं अंग्रेजी पढ़ने, समझने और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने के कौशल को मजबूत बनाती है। ऐसे में कम उम्र से ही दोनों विषयों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को समझना बच्चों और अभिभावकों को आगे की तैयारी की बेहतर दिशा देने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन

मूल विषयों में अपनी क्षमता परख सकते हैं विद्यार्थी

विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में अपनी समझ और तैयारी को राष्ट्रीय स्तर पर परखने का अवसर देता है। विशेष रूप से मैथ और अंग्रेजी जैसे मूल विषयों में विद्यार्थी अपनी क्षमता परख सकते हैं। इससे उन्हें स्पष्ट आभास होगा कि किस खास टॉपिक पर उन्हें अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

एक से अधिक विषयों में भागीदारी विद्यार्थियों के प्रदर्शन को केवल किसी एक विषय तक सीमित रखने के बजाय उनकी क्षमताओं की अधिक व्यापक तस्वीर सामने लाने में सहायक हो सकती है। परिणाम के बाद अलग-अलग विषयों में प्रदर्शन को देखकर विद्यार्थी और अभिभावक आगे की पढ़ाई और तैयारी से जुड़े निर्णय बेहतर ढंग से ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गणित : समझ से समाधान तक

गणित केवल गणना और सूत्रों का विषय नहीं है। यह विद्यार्थियों को पैटर्न समझने, तार्किक रूप से सोचने और समस्याओं का समाधान तलाशने की क्षमता विकसित करने में मदद करता है। आगे चलकर यही कौशल इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, फाइनेंस, रिसर्च और कई अन्य क्षेत्रों में उपयोगी होता है।

विज्ञापन

एक से अधिक विषयों का व्यापक आकलन

नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थी अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार एक या एक से अधिक विषयों में भाग ले सकते हैं। मैथ और अंग्रेजी जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों को साथ लेकर विद्यार्थी अपनी लॉजिकल और लैग्वेज स्किल का अधिक संतुलित एवं व्यापक आकलन प्राप्त कर सकते हैं।

अंग्रेजी: संवाद, समझ व आत्मविश्वास का आधार

विषय की बुनियादी समझ विद्यार्थियों की रीडिंग, कॉम्प्रिहेंशन, शब्द ज्ञान और संचार कौशल को बेहतर बनाने में मदद करती है। स्कूल की पढ़ाई से लेकर उच्च शिक्षा और भविष्य के विभिन्न अवसरों तक भाषा पर अच्छी पकड़ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सीखने की क्षमता को मजबूत करती है।

पंजीकरण प्रारंभ

कक्षा एक से 10 तक के विद्यार्थी अमर उजाला के नेशनल ओलंपियाड-26 में विभिन्न विषयों में भाग ले सकते हैं।

  • 'पहले आओ, पहले पाओ' ऑफर के अंतर्गत ओलंपियाड का पंजीकरण शुल्क 200 रुपये है।
  • दो विषयों में सहभागिता करने पर विद्यार्थी केवल 250 रुपये में भाग ले सकते हैं।

ऐसे में मैथ और अंग्रेजी जैसे दो आधारभूत विषयों को साथ चुनकर विद्यार्थी कम उम्र से ही अपनी क्षमताओं का अधिक व्यापक आकलन कर सकते हैं। पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें:

  • वेबसाइट: www.amarujalaolympiad.com
  • टोल फ्री नंबर: 18001211166
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed