{"_id":"6a836d75d5e8c0a26803aacf","slug":"before-rakhi-the-brother-fulfilled-his-duty-hearing-his-sisters-scream-the-11-year-old-boy-confronted-the-savage-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-857341-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: राखी से पहले भाई ने निभाया फर्ज, बहन की चीख सुन वहशी से भिड़ा 11 साल का मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: राखी से पहले भाई ने निभाया फर्ज, बहन की चीख सुन वहशी से भिड़ा 11 साल का मासूम
Tue, 18 Aug 2026 01:52 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। राखी आने को अभी दस दिन बचे हैं लेकिन, रक्सा के एक गांव में रहने वाले 11 साल के भाई ने उसके पहले ही अपना फर्ज अदा कर दिया। उससे उम्र में बड़ी लेकिन, मानसिक तौर पर अस्वस्थ बहन के साथ एक युवक घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था।
उसकी बहन रो रही थी। घर पर कोई नहीं था लेकिन, अपनी बहन की खातिर वह अकेला उस वहशी से भिड़ गया। बच्चे का आक्रामक अंदाज देख युवक को वहां से भागने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस के सीसीटीवी खंगालने पर बच्चे ने आरोपी युवक को पहचाने में मदद की थी। इसके बाद प्रेमनगर के नगरा मोहल्ला निवासी रतिराम रायकवार ने 11 अगस्त को रक्सा इलाके के एक गांव में घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। उस दौरान किशोरी का छोटा भाई अपने घर के बाहर बनी दुकान में था। उसने बताया कि बाइक से वह युवक आया। गुटखा खरीदने के बाद उसकी बहन के पास जाकर बैठ गया। पानी लाने के बहाने उसे भेजकर बहन को घर के अंदर लेकर चला गया। बाहर उसे बहन के रोने की आवाज आई। यह सुनकर वह अंदर पहुंचा। यहां आरोपी बहन के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश कर रहा था। यह देखकर उसने गिलास खींचकर मारा और पास में रहने वाली बुआ को बुलाकर लाने की बात कही। उसे शोर मचाता देख आरोपी भागने पर मजबूर हो गया। शाम को परिजनों के लौटने पर उसने यह बात उनको बताई। पुलिस के सामने सीसीटीवी कैमरों को भी देखकर उसे पहचाने में मदद की। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि बच्चे के शोर मचाने के बाद आरोपी भागा।