Batwara 1947 VS Awarapan 2: 'आवारापन' के सामने 'बंटवारा' ढेर; मंडे टेस्ट में दोनों फिल्मों ने कितने कमाए?
Batwara 1947 vs Awarapan 2 Collection: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में छाई है। इसने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पीछे छोड़ दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल अभिनीत फिल्म 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। ओपनिंग डे से ही 'आवारापन 2' कमाई के मामले में आगे दौड़ रही है। वहीं, 'बंटवारा 1947' का जादू कम होता जा रहा है। बीते दिन यानी पहले सोमवार की परीक्षा में किस फिल्म ने कितने कमाए? जानिए
'बंटवारा 1947' ने कितना कलेक्शन किया?
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंटवारा' को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली हैं। दर्शकों ने इसकी कहानी को सराहा है। क्रिटिक्स ने भी मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। मगर, दर्शक बटोरने के मामले में यह कारगर होती नहीं दिख रही।
- ओपनिंग डे पर 'बंटवारा' ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- तीसरे दिन यानी रविवार की छुट्टी में कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई और सिर्फ 7.25 करोड़ रुपये कमाए।
- चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म 'बंटवारा 1947' का कारोबार दो करोड़ रुपये रहा था।
- चार दिनों में 'बंटवारा' का कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
'आवारापन 2' ने मंडे टेस्ट में कैसा प्रदर्शन किया?
इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे सितारों से फिल्म 'आवारापन 2' कलेक्शन के मामले में 'बंटवारा 1947' की तुलना में बहुत आगे है।
- आवारापन-2 ने 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
- दूसरे दिन आजादी के पर्व पर फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये कमाए।
- तीसरे दिन का कलेक्शन 26 करोड़ रुपये रहा था।
- वहीं, चौथे दिन यानी कल मंडे टेस्ट में कारोबार 9.25 करोड़ रुपये रहा।
- 'आवारापन 2' का इंडिया नेट कलेक्शन 91 करोड़ रुपये हो चुका है।
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' भी भारतीय सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रही है। इस फिल्म का कलेक्शन 450 करोड़ से पार हो चुका है। रविवार को 18वें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये कमाए थे। कल सोमवार को वीकडे की शुरुआत होने के चलते कमाई में गिरावट दर्ज हुई। 19वें दिन 'स्पाइडर मैन 4' ने दो करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 469.05 करोड़ रुपये हो चुका है।