KBC 18: कॉमनवेल्थ गेम्स विजेता लवलीना ने सुनाया बचपन का किस्सा, अमिताभ बच्चन के साथ की बॉक्सिंग; देखें वीडियो
KBC 18 Special Episode: सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन, झंडू कुमार और शर्मिला धनकर ‘केबीसी-18’ की हॉस्ट सीट पर बैठे। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के साथ बिग बी की बातचीत काफी मजेदार रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो ‘केबीसी 18’ के एक खास एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ लवलीना बोरगोहेन, झंडू कुमार और शर्मिला धनकर ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने तो अमिताभ बच्चन के साथ बचपन का किस्सा भी साझा किया, उनके साथ अपना कद नापा और बॉक्सिंग मैच भी खेला।
बॉक्सर लवलीना ने सुनाया बिग बी को बचपन का मजेदार किस्सा
‘केबीसी 18’ के प्रोमो में बॉक्सर लवलीना कहती हैं, ‘सर बचपन में मुझे स्कूल जाना पसंद नहीं था तो मां ने कहा कि बॉक्सिंग में जाना होगा। स्कूल से बचने के लिए मैंने बॉक्सिंग को चुना। देखिए, आज बॉक्सिंग की वजह से ‘केबीसी 18’ में आ गई।’
बता दें कि बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 75 किग्रा कैटेगरी में रजत पदक अपने नाम किया था।
लवलीना और अमिताभ में से कौन कद में निकला बड़ा?
आगे एक ‘केबीसी 18’ के एक वीडियो में बॉक्सर लवलीना और अमिताभ बच्चन कद नापने के लिए खड़े होते हैं। लवलीना कद में बिग बी के बराबर ही निकलीं। इस पर अमिताभ बोले, ‘आप कद में हमसे बड़ी हैं।’ यह सुनकर लवलीना हंस पड़ीं। इसी तरह लवलीना ने अमिताभ बच्चन के साथ एक फ्रेंडली बॉक्सिंग मैच भी खेला। इस मैच का बिग बी ने खूब आनंद लिया।
View this post on Instagram
इस बार क्या है ‘केबीसी 18’ का कॉन्सेप्ट?
क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का यह 18वां सीजन है। इसका प्रीमियर 10 अगस्त से शुरू हो चुका है। शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाता है। इस बार शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ है। प्रतियोगियों को अपने व्यावहारिक ज्ञान की शक्ति का इस्तेमाल इस बार शो में करना होगा।