Johnny Depp: फिर तूफानी सफर पर निकलेगा जैक स्पैरो? सामने आई ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ से जुड़ी अहम जानकारी
Johnny Depp In Pirates of the Caribbean 6: ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फ्रैंचाइजी ने फिल्म का छठा भाग बनाने का निर्णय लिया है। निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर ने इस बारे में बात की है। जानें क्या बोले जेरी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जॉनी डेप अभिनीत इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म पर काम किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म के निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर ने इसके छठे पार्ट से जुड़ी जानकारी साझा की।
क्या बोले जेरी ब्रुकहाइमर?
हाल ही में एक कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर से फिल्म के अगले पार्ट को लेकर सवाल पूछा गया। जेरी ने कहा, ‘हम जॉनी डेप से बात कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के स्क्रीनप्ले पर भी काम चल रहा है।’ यह जानकारी देकर ब्रुक ने फैंस को हिंट दे दी कि ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के अगले भाग की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है।
केंद्र में होगा मार्गोट रॉबी का किरदार?
फिल्म से जुड़ी अंदरूनी सूत्रों की मानें तो इस छठे भाग में मार्गोट रॉबी द्वारा अभिनीत मुख्य किरदार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जबकि डेप एक सहायक किरदार के रूप में वापसी करेंगे। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से इस खबर की पुष्टी नहीं हुई है।
कब रिलीज हुई थी 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन'?
फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन: द कर्स ऑफ द ब्लैक पर्ल' साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जॉनी डेप ने कैप्टन जैक स्पैरो की भूमिका निभाई थी। वहीं फिल्म का निर्देशन वर्बिंस्की ने किया था। फिल्म ने दुनियाभर में 6,252.92 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इसके बाद से लेकर अब तक इस सीरीज के कुछ पांच भाग रिलीज हो चुके हैं।