फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karan Wahi Alert fans For fake Snapchat Account Using His Name And Identity

Karan Wahi: करण वाही ने फैंस को किया सावधान, अभिनेता के नाम पर सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी; जानें पूरा मामला?

Mon, 17 Aug 2026 10:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 17 Aug 2026 10:16 PM IST
सार

Karan Wahi Alert Fans: टीवी अभिनेता करण वाही ने अपने फैंस से सावधान रहने को कहा है। सोशल मीडियापर अभिनेत के नाम और पहचान का इस्तेमाल करने वाला एक फेक स्नैपचैट अकाउंट मिला है। इसे लेकर ही करण ने अपने फैंस को सचेत किया है। 

विज्ञापन
Karan Wahi Alert fans For fake Snapchat Account Using His Name And Identity
करण वाही - फोटो : इंस्टाग्राम@karanwahi

विस्तार

अभिनेता करण वाही ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में एक फेक स्नैपचैट अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और साफ किया कि वह प्रोफाइल उनकी नहीं है।

विज्ञापन


अभिनेता के नाम पर लोगों को किया गुमराह 
करण वाही ने कहा कि उस अकाउंट को चलाने वाला व्यक्ति लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को यह भी चेतावनी दी कि अनजान अकाउंट्स को फाॅलो न करें। करण वाही समझकर ऐसे लोगों से बातचीत न करें। 

विज्ञापन

Karan Wahi Alert fans For fake Snapchat Account Using His Name And Identity
करण वाही - फोटो : इंस्टाग्राम@karanwahi

करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं करण? 
करण वाही इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं। शो के दौरान उन्होंने मुश्किल टास्क का सामना किया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी अभिनेता ने साझा की हैं। 

रबर बुलेट से घायल हुए थे करण वाही 
शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में करण वाही को रबर बुलेट स्टंट करना था। इस वजह से उनके शरीर पर कई निशाने पड़े। अभिनेता ने ‘खतरों के खिलाड़ी' को अपना पसंदीदा शो बताया। वह कहते हैं, ‘मैं कोई डेयरडेविल हूं या मुझे एडवेंचर पसंद है। शो में जो कुछ भी करना पड़ता है, उन सभी चीजों से मुझे डर लगता है। लेकिन मुझे यह शो इसलिए पसंद है क्योंकि यह मुझे मेरे बारे में ऐसी बातें सिखाता है जिनके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed