{"_id":"6a8323c0af7e70ae22092fc5","slug":"zoya-akhtar-share-update-regarding-sequel-to-film-zindagi-na-milegi-dobara-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म के फैंस के लिए खुशखबरी, निर्देशक जोया बोलीं- हम इस पर काम कर रहे हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म के फैंस के लिए खुशखबरी, निर्देशक जोया बोलीं- हम इस पर काम कर रहे हैं
Mon, 17 Aug 2026 08:38 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:38 PM IST
सार
Zindagi Na Milegi Dobara Sequel Update: साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल पर अपडेट सामने आया है। फिल्म की निर्देशक जोया ने कहानी को लेकर भी एक बड़ा इशारा फैंस को किया है।
विज्ञापन
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का बनेगा सीक्वल
- फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्माता-निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ आज भी कई लोगों को पसंद है। इस फिल्म का सीक्वल भी लोग देखना चाहते हैं। हालिया एक इंटरव्यू में जोया ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बात की है।
विज्ञापन
निर्देशक जोया अख्तर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कैसी होगी सीक्वल की कहानी?
जोया ने हाल ही में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से अपने करियर को लेकर बात की। इस दौरान फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल पर बात की। वह कहती हैं, ‘हम इस पर काम कर रहे हैं।’ वह आगे कहती हैं, ‘हमें नहीं पता कि क्या होगा और क्या नहीं। क्या हम ऐसी स्थिति में पहुंच पाएंगे जहां आज के समय में इन किरदारों से दोबारा जुड़ना सही लगे। लेकिन यह एक अच्छी बात होगी।’

फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्यों दर्शकों को पसंद आई थी ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’?
जोया अख्तर निर्देशित फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में तीन दोस्त स्पेन घूमने जाते हैं। इस फिल्म में स्पेन की खूबसूरत जगहों को देखा जा सकता है। साथ ही इस जर्नी के दौरान तीनों दोस्त अपनी जिंदगी के लिए भी कुछ गहरे सबक हासिल करते हैं। इनकी दोस्ती भी और मजबूत हाेती है। फिल्म में लीड रोल में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल नजर आए थे।
बॉक्स आफिस पर भी फिल्म की थी खूब कमाई
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' 15 जुलाई 2011 को रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट उस समय करीब 55 करोड़ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म का कलेक्शन वर्ल्डवाइड 153.10 करोड़ था जबकि भारत में इसने 121.47 करोड़ रुपये कमाए थे।