Prem Keetanu: 'प्रेम कीटाणु' काे यूजर्स ने बताया साउथ की इस फिल्म का रीमेक, वीर पहाड़िया को लेकर कही ये बात
Prem Keetanu Teaser Reaction: अभिनेता वीर पहाड़िया की अगली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस टीजर पर यूजर्स ने भी अपनी राय पेश की है। जानें यूजर्स ने क्या कमेंट किए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीर पहाड़िया की अगली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर सोमवार को मेकर्स ने जारी किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसे खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म के टीजर को जहां यूट्यूब पर 26 हजार व्यूज आए। वहीं इंस्टा पर इसे 1.7 मिलियन लोगों ने देखा। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म की तुलना साउथ सिनेमा की रोमांटिक फिल्म ‘प्रेमलु’ से भी कर रहे हैं।
‘प्रेम कीटाणु’ के टीजर में क्या खास?
फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर फैंस के बीच जारी हो चुका है। यकीनन इसे देखकर कई फैंस को अपने कॉलेज के दिन याद आ जाएंगे।
- ‘प्रेम कीटाणु’ एक रोमांस में लिपटी कॉमेडी फिल्म है।
- फिल्म की कहानी कॉलेज में पढ़ने वाले एक लड़के की है।
- वह सामान्य लड़कों की तरह सारी शरारतें करता है।
- बात लड़कियों की आती है तो वह भी सब पर चांस मारता है।
- टीजर में अपारशक्ति खुराना की भी झलक मिली।
- टीजर के अंत में एक लड़की उसे श्राप देती है कि कॉलेज के चार साल उसे कोई लड़की न मिले।
यूजर्स ने की ‘प्रेमलु’ से तुलना
फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ के टीजर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स दिए।
- ज्यादातर यूजर्स फिल्म की तुलना मलयालम फिल्म ‘प्रेमलु’ से की।
- एक यूजर्स ने पूछा, ‘क्या यह फिल्म प्रेमलु की कॉपी है?’
- वहीं एक यूजर ने ‘प्रेमलु’ के एक्टर्स को टैग करते हुए लिखा, ‘इनसे बेहतर कोई नहीं।’
- एक अन्य यूजर ने आलोचना करते हुए लिखा, ‘साउथ की ऑरिजनल फिल्मों पर बॉलीवुड में रीमेक बन रहे हैं। बॉलीवुड का पतन हो चुका है।’
फिल्म की कास्ट
फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया ने मुख्य किरदार निभाया है। वीर की पिछली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ काफी गंभीर विषय पर आधारित थी। इस वजह से एक्टर का किरदार भी शांत था। मगर इस फिल्म में मौज मस्ती करते नजर आएंगे।
वहीं उनके साथ अपारशक्ति खुराना और आफिया सईद भी अहम किरदारों में होंगे। फिल्म में राकेश बेदी भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखाई देंगे। ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है।