फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Aamrapali Dubey proposed Power Star Pawan Singh for marriage in show bhojpuri bawaal video Viral

निरहुआ के साथ लिंकअप की खबरें और पवन सिंह के साथ घर बसाने के सपने? आम्रपाली ने पावर स्टार को दिया शादी का ऑफर

Tue, 18 Aug 2026 09:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Aug 2026 09:12 AM IST
सार

Aamrapali Dubey Proposed Pawan Singh: अभिनेत्री आम्रपाली दुबे बच्चा गोद लेने वाली हैं। रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में उन्होंने इसका जिक्र किया। इस बीच उनके मन में शादी का विचार आया है और उन्होंने इसके लिए पवन सिंह को प्रपोज कर डाला।

विज्ञापन
Aamrapali Dubey proposed Power Star Pawan Singh for marriage in show bhojpuri bawaal video Viral
आम्रपाली दुबे-पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे समेत कई भोजपुरी सितारे इन दिनों शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रहे हैं। यहां ये सेलेब्स भरपूर मस्ती कर रहे हैं। साथ ही इनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी दर्शकों के सामने आ रही हैं। आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया की वे एक बच्चा गोद लेंगी। अब, वे पवन सिंह को शादी के लिए प्रपोज करती दिखीं।

विज्ञापन

Aamrapali Dubey proposed Power Star Pawan Singh for marriage in show bhojpuri bawaal video Viral
आम्रपाली दुबे-पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आम्रपाली ने पवन सिंह को किया प्रपोज?
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं की है। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ कथित लिंकअप की खबरों को लेकर वे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों के अफेयर की चर्चाएं भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब होती हैं। इस बीच आम्रपाली दुबे हाल ही में पवन सिंह को शादी का प्रस्ताव देती दिखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आम्रपाली दुबे ने क्या कहा?
जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह एक बार फिर चर्चा करते नजर आए। इसी बातचीत में आम्रपाली ने कहा, 'मैं सोच रही हूं कि अकेला बच्चा पालना बहुत मुश्किल होगा। ऐसा करते हैं ना कि हम और आप शादी कर लेते हैं फिर मिलकर बच्चे को पाल लेंगे'। आम्रपाली के ऐसा कहते ही कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। फिर दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर जोर से हंस पड़े।  

  • दरअसल, आम्रपाली की पवन सिंह के साथ शादी की कोई योजना नहीं है। 
  • उन्होंने सिर्फ मजाकिया अंदाज में पावर स्टार से यह बात कही। 
  • बता दें कि पवन सिंह और आम्रपाली दुबे काफी अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन

क्या घर बसाना चाहते हैं पवन सिंह?
इसी शो में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह से भी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा, 'आप इतने प्यारे इंसान हैं। दूसरों के लिए इतना करते हैं। अपने बारे में क्यों नहीं सोचते? आप अकेले रहते हैं। किसी भी बच्चे को गोद में ले लेते हैं। किसी को जाने या ना जानें, फिर भी उसकी एक फोन पर मदद करते हैं तो क्या आपको कभी जीवन में अकेलापन नहीं महसूस होता है'?
आम्रपाली दुबे के इस सवाल का जवाब देते हुए पवन सिंह बोले, 'हां मुझे कमी खलती है, लेकिन मेरे पास दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति है। मेरी मां हैं। वे भी चाहती हैं कि मेरे चारों बच्चे एक जैसे हो जाएं। मेरी भी दुनिया बस जाए, ताकि मेरी जिंदगी से भी वो कमी खत्म हो जाए। मैं अकेला ना महसूस करूं। बाकी महादेव के ऊपर है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed