Anumol Wedding: बिग बॉस मलयालम सीजन 7 की विजेता अभिनेत्री अनुमोल ने रचाई शादी; सोशल मीडिया पर साझा किए फोटो
Anumol And Bhuvanesh Wedding: रियलिटी शो बिग बॉस मलयालम सीजन 7 की विनर और चर्चित अभिनेत्री अनुमोल ने शादी कर ली है। उन्होंने एक निजी समारोह में तमिल एक्टर भुवनेश राजेंद्रन के साथ विवाह किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित साउथ अभिनेत्री और बिग बॉस मलयालम सीजन 7 की विजेता अनुमोल ने घर बसा लिया है। उन्होंने एक निजी समारोह में तमिल एक्टर भवुनेश के साथ शादी की है। कपल ने गुरुवायुर मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की है। हालांकि, आयोजन में बहुत ही करीबी लोग और परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
अनुमोल ने शेयर कीं तस्वीरें
अनुमोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। वे गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। भुवनेश भी मैचिंग कलर के पारंपरिक परिधान में नजर आए।
पारंपरिक रीति-रिवाज से की शादी
अनुमोल और भुवनेश की शादी की खबरें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने पारंपरिक परिधानों में पूरी रीति-रिवाज के साथ एक-दूसरे का हाथ थामा। दोनों की शादी को लेकर पिछले कुछ वक्त से अटकलें लग रही थीं। अब खुद कपल ने शादी की तस्वीरों के साथ इस खबर की पुष्टि कर दी है।
अनुमोल ने शादी से पूर्व की कुछ और रस्मों की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की हैं। इनमें हल्दी की रस्म भी शामिल है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'एक नई शुरुआत का जश्न'। फैंस उन्हें शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं। अनुमोल छोटे पर्दे का चर्चित नाम हैं। वे कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
View this post on Instagram