फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hema Malini Review Sunny Deol Karan Preity Zinta Shabana Azmi Aamir Khan Film Batwara 1947 Pens Emotional Note

हेमा मालिनी ने देखी 'बंटवारा 1947'; बोलीं- 'सनी देओल की एक्टिंग जबर्दस्त'; पोते करण की तारीफ में कही ये बात

Tue, 18 Aug 2026 07:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Aug 2026 07:40 AM IST
सार

Hema Malini Batwara 1947: दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हें कैसी लगी यह फिल्म? जानिए

विज्ञापन
Hema Malini Review Sunny Deol Karan Preity Zinta Shabana Azmi Aamir Khan Film Batwara 1947 Pens Emotional Note
'बंटवारा 1947'- हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। भारत और पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल अहम भूमिकाओं में हैं। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने हाल ही में यह फिल्म देखी और अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हें यह फिल्म पसंद आई है।

विज्ञापन

Hema Malini Review Sunny Deol Karan Preity Zinta Shabana Azmi Aamir Khan Film Batwara 1947 Pens Emotional Note
बंटवारा 1947 - फोटो : इंस्टाग्राम

हेमा मालिनी को पसंद आया सनी का अभिनय
हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म की तारीफ की है। साथ ही सनी देओल और शबाना आजमी के अभिनय को जबर्दस्त बताया है। साथ ही पोते करण देओल के अभिनय पर भी पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिया है। इस फिल्म को बनाने के लिए ड्रीम गर्ल ने आमिर खान को बधाई दी है। फिल्म का संदेश उन्हें काफी प्रेरित करने वाला लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा मालिनी ने क्या लिखा है?
हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'मैंने कल फिल्म 'बंटवारा' देखी। यह सच में बेहद शानदार है और एक साफ संदेश देती है कि आज देश को किस चीज की जरूरत है?
हेमा मालिनी ने आगे लिखा है, यह फिल्म हमें याद दिलाती है कि नफरत और बंटवारे से कहीं ज्यादा जरूरी इंसानियत, आपसी सम्मान और भाईचारा है। 

  • मुझे उम्मीद है कि फिल्म का खूबसूरत संदेश लोगों को अपनी सोच बदलने और नफरत के बजाय करुणा व दया चुनने के लिए प्रेरित करेगा। 
  • राजकुमार संतोषी का निर्देशन शानदार है और सनी देओल व शबाना आजमी की एक्टिंग भी जबर्दस्त रही। 
  • करण देओल और प्रीति जिंटा ने भी अच्छा काम किया है। 
  • आमिर खान को ऐसी सदाबहार फिल्म बनाने के लिए बहुत बधाई। इस फिल्म का मैसेज सच में आज की जरूरत है। 

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)


विज्ञापन

Hema Malini Review Sunny Deol Karan Preity Zinta Shabana Azmi Aamir Khan Film Batwara 1947 Pens Emotional Note
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

धर्मेंद्र ने जब देखी थी 'बंटवारा 1947', भर आई थीं आंखें
फिल्म 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इस फिल्म के निर्देशन राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के पिता व दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि यही ('बंटवारा 1947') आखिरी फिल्म थी, जो धर्मेंद्र ने देखी थी। संतोषी ने कहा, 'यह फिल्म धर्मेंद्र ने भी देखी थी और देखकर काफी भावुक हो गए थे। धरम जी का आशीर्वाद बहुत है फिल्म के लिए। नैरेशन जब सुना था तो वे बहुत इमोशनल थे। आंख में आंसू आ गये थे और बहुत आशीर्वाद दिया। धरम जी की मेरे ख्याल से यह आखिरी फिल्म है, जो उन्होंने देखी थी। तब भी उन्होंने बोला 'राज ये पिक्चर बहुत चलेगी। बहुत अच्छा काम किया है आप लोगों ने'। 

Hema Malini Review Sunny Deol Karan Preity Zinta Shabana Azmi Aamir Khan Film Batwara 1947 Pens Emotional Note
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @imeshadeol

देओल परिवार के बारे में
बता दें कि दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। उनके साथ चार बच्चे-सनी देओल, बॉबी देओल व बेटियां- विजेता और अजीता हैं। धर्मेंद्र का दूसरा विवाह हेमा मालिनी से हुआ। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां- एशा देओल और अहाना देओल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed