{"_id":"6a853da556a6776357026225","slug":"barabanki-watchman-beaten-to-death-three-arrested-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: बाराबंकी में चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, मामूली बात पर लाठी-डंडों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: बाराबंकी में चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, मामूली बात पर लाठी-डंडों से किया हमला
Wed, 19 Aug 2026 10:52 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:52 AM IST
सार
मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि मृतक के बेटे रामू की तहरीर पर पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
मृतक चौकीदार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर थाना क्षेत्र के भरसवां गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे चौकीदार पर मामूली बात को लेकर कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चौकीदार को पुलिस ने सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चौकीदार की मौत हो गई। उनके पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, भरसवां गांव निवासी राजेश यादव (55) रामनगर कोतवाली में चौकीदार थे। रोज की तरह वह मंगलवार रात करीब 11:00 बजे कोतवाली से घर जाने के लिए निकले थे। तभी गांव में किसी बात को लेकर सरवन, शुभम, बाबू, कैलाश, रामू व रामसहारे ने लाठी-डंडों से हमला कर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि मृतक के बेटे रामू की तहरीर पर पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक शराब के नशे में था, इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन