{"_id":"6a84a3ad7b03c17db60e1305","slug":"farmer-shot-run-over-by-car-dies-barabanki-news-c-315-1-brp1006-177331-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: किसान को गोली मारी, कार से कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: किसान को गोली मारी, कार से कुचला, मौत
Tue, 18 Aug 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी। थाना कोठी के रेवतीपुरवा गांव में मंगलवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट के दौरान हंसराज वर्मा (45) को गोली मार दी गई। आरोप है कि जमीन पर गिरे हंसराज को आरोपी कार से कुचलते हुए भाग निकले। देर शाम गंभीर हालत में हंसराज को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। किसान की मौत की खबर से गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख पांच थानों की पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी।
देर रात तक एसपी अर्पित विजयवर्गीय और प्रशासनिक अधिकारी गांव में कैंप करते रहे। पुलिस के अनुसार रेवतीपुरवा निवासी हंसराज वर्मा का गांव के ही मनोज यादव से सड़क किनारे जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर यह जमीन ग्राम समाज या तालाब की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह जमीन पर नांद रखने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। शाम को दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान पथराव में हंसराज के चचेरे भाई के हर्षित के सिर में चोट लग गई।
हंसराज के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज यादव ने तमंचा निकालकर हंसराज को गोली मार दी। गोली उनके गले में लगी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि गोली लगने के बाद जमीन पर गिरे हंसराज के ऊपर से आरोपी वाहन निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन हंसराज को सीएचसी कोठी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान हंसराज की मौत हो गई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
भड़का आक्रोश, किया विरोध प्रदर्शन
हंसराज की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने रास्ता सड़क जाम करने का प्रयास भी किया कुछ लोग आरोपी मनोज यादव के घर पहुंचे गए। हालांकि परिजनों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। स्थिति बिगड़ती देख कोठी के अलावा जैदपुर, असंद्रा, सतरिख, रामसनेहीघाट सहित पांच थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। सीओ समीर कुमार के सामने भी ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसपी भी गांव पहुंचे और परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिला कर प्रदर्शन खत्म कराया।