{"_id":"6a849dca5a2851b55d055a9c","slug":"chcs-and-phcs-will-be-equipped-with-solar-power-systems-barabanki-news-c-315-1-slko1014-177284-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सोलर सिस्टम से लैस होंगी सीएचसी-पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सोलर सिस्टम से लैस होंगी सीएचसी-पीएचसी
Tue, 18 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के सरकारी अस्पतालों को भी अब सोलर सिस्टम से लैस किया जाएगा। शासन स्तर से निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब इसका अनुपालन शुरू किया है। इसके तहत पहले चरण में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोलर पैनल लगाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि जिले की सभी 21 सीएचसी और 59 पीएचसी पर सोलर पैनल लगाए जाने हैं। पहले चरण में योजना के तहत तीन पीएचसी का चयन किया गया है। इसके बाद अन्य अस्पतालों में भी पैनल लगाए जाएंगे।
पहले चरण में देवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदवतपुर, हरख और बबुरीगांव का चयन किया गया है। यहां पर पैनल लगाने के लिए एजेंसी ने सर्वे भी कर लिया है। इसके अलावा अन्य सीएचसी और पीएचसी के सर्वे का कार्य किया जा रहा है क्योंकि इसके बाद इन अस्पतालों में भी सोलर पैनल लगाए जाने हैं। इससे बिजली की बचत होगी और सरकारी राजस्व भी बचेगा। विभागीय अधिकारियों की माने तो एक सीएचसी का बिल प्रतिमाह 30 से 50 हजार और एक पीएचसी का बिजली बिल माह का 8 से 10 हजार रुपया आता है। सोलर पैनल लग जाने से इसमें काफी हद तक बचत होग। (संवाद)
महिला अस्पताल में हर माह तीन लाख रुपये की बचत
जिला महिला अस्पताल का बिल पहले चार लाख रुपये प्रतिमाह आता था लेकिन अब यही बिल एक लाख रुपये प्रतिमाह आता है। सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार बताते हैं कि सोलर पैनल लगने के बाद बिजली का बिल काफी कम हुआ। बताया कि जिस माह मौसम साफ रहता है उस माह बिल शून्य भी हो जाता है। यही हाल जिला अस्पताल का भी है।