{"_id":"6a849d40c073a73658048cc9","slug":"the-japanese-governor-will-be-welcomed-with-the-craftsmanship-of-zaidpur-barabanki-news-c-315-1-brb1038-177293-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जैदपुर के हुनर से होगा जापानी गवर्नर का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जैदपुर के हुनर से होगा जापानी गवर्नर का अभिनंदन
Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर। धागे वही हैं लेकिन हुनर बिलकुल नया। जिसने जैदपुर की कारीगरी को अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर एक नई पहचान दिलाई। कभी स्थानीय बाजार की राह देखते इन हाथों का हुनर अब जापानी मेहमानों के स्वागत की जीनत बनने जा रहा है। प्रदेश सरकार की एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत बाराबंकी के जैदपुर कस्बे में तैयार 650 विशेष हथकरघा स्टोल दिल्ली भेजे गए हैं।
यह स्टोल 19 अगस्त को भारत पहुंच रहे जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर और उनके 240 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के अभिनंदन में विदेशी अतिथियों को उपहार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के निर्देश पर अंसार हैंडलूम समिति (वसी नगर) के संचालक मोहम्मद जफर अंसारी की देखरेख में बुनकरों ने दिन-रात मेहनत कर यह स्टोल तैयार किए हैं। पारंपरिक डिजाइनों से सजे इन सभी स्टोलों को वस्त्र मंत्रालय को सौंप दिया गया है। 30 अगस्त को जापानी दल लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रदर्शनी में भाग लेगा, जहां प्रदेश के सभी 75 जिलों के उत्पादों के स्टॉल सजेंगे। (संवाद)
रंग ला रही ओडीओपी योजना, बढ़ रहा रोजगार
अंसार हैंडलूम समिति के संचालक मोहम्मद जफर अंसारी का कहना है कि ओडीओपी योजना से जिले के हजारों बुनकरों के सामने से बाजार का संकट खत्म हुआ है। अब उत्पाद सीधे वैश्विक मंच तक पहुंच रहे हैं। औद्योगिक विकास आयुक्त कार्यालय और विशेषज्ञों के अनुसार, इस पहल से ग्रामीण कारीगरों को सीधी पहचान मिलने के साथ-साथ प्रदेश में विदेशी निवेश और निर्यात के नए रास्ते भी खुलेंगे। उपायुक्त उद्योग, दिनेश चौरसिया ने बताया कि हथकरघा और वस्त्र उत्पाद को काफी बढ़ावा मिला है। कई देशों में यहां के बने स्टोल निर्यात किए जा रहे हैं। जापानी प्रतिनिधि मंडल के स्वागत के लिए भी स्टोल बनवाए गए हैं। बुनकरों ने बहुत अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
,