{"_id":"6a849d295ed75995f10c6c4d","slug":"four-government-inter-colleges-to-get-65-teachers-and-staff-members-barabanki-news-c-315-1-brb1038-177288-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चार राजकीय इंटर कॉलेजों को मिलेंगे 65 शिक्षक व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चार राजकीय इंटर कॉलेजों को मिलेंगे 65 शिक्षक व कर्मचारी
Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शिक्षकों की कमी से ग्रामीण अंचल के राजकीय इंटर कॉलेजों में बाधित पठन-पाठन कार्य अब बेहतर हो सकेगा। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद शासन स्तर से चार नवनिर्मित एवं उच्चीकृत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक और कनिष्ठ सहायक के 65 नए पदों के सृजन का आदेश जारी किया गया है।
उच्चीकृत हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरेडलई, राजकीय इंटर कॉलेज ग्राम खेतासराय पंसारा और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भयारह और उच्चीकृत राजकीय इंटर कॉलेज घुंघटेर में शिक्षकों के स्वीकृत पद न होने से कक्षाएं चलाना मुश्किल हो रहा है। विषय विशेषज्ञों के अभाव में पढ़ाई बाधित हो रही है। अब पदों के सृजन का रास्ता साफ होने से अध्यापकों की कमी जल्द दूर होगी। इनमें से 50 फीसदी पद लोक सेवा आयोग के जरिये सीधी भर्ती से और 50 फीसदी पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। इससे ग्रामीण अंचल की छात्राओं और कमजोर वर्ग के बच्चों को अपने ही गांव के पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल मिल सकेगा।
प्रधानाचार्य व प्रवक्ता के सृजित हुए पद
उच्चीकृत प्रत्येक विद्यालय को एक-एक प्रधानाचार्य, दस-दस प्रवक्ता हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, कंप्यूटर, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, गणित, भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान, सात-सात सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) और दो-दो कनिष्ठ सहायक के पद तय किए गए हैं। इसके अलावा उच्चीकृत राजकीय इंटर कॉलेज घुंघटेर में एक प्रधानाचार्य, विभिन्न विषयों के दस प्रवक्ता और एक कनिष्ठ सहायक का पद सृजित हुए हैं। डीआईओएस अमिता सिंह ने बताया कि राज्यपाल के अनुमोदन के बाद चार राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों व कर्मचारियों के 65 नए पदों का शासनादेश मिला है। पद सृजित होने से पठन-पाठन में आ रही दिक्कतें अब समाप्त हो सकेगी।