{"_id":"6a84b9a94f25fad981099cbf","slug":"teenage-girl-sexually-exploited-while-held-captive-in-a-house-for-seven-years-two-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1006-177355-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: किशोरी को सात साल घर में रख किया यौन शोषण, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: किशोरी को सात साल घर में रख किया यौन शोषण, दो गिरफ्तार
Wed, 19 Aug 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरतगंज। शादी का सपना दिखाकर रायबरेली की एक हिंदू किशोरी को घर लाकर करीब सात साल तक उसका यौन शोषण करने के मामले में मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मंगलवार शाम दो आरोपियों तसव्वर और रमजान को गिरफ्तार किया। पुलिस मुख्य आरोपी मेराज की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार रायबरेली के जगतपुर क्षेत्र की किशोरी करीब सात साल पहले मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के मौसंडी गांव निवासी मेराज के संपर्क में आई थी। मेराज ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और अपने साथ गांव ले आया। इसके बाद किशोरी को करीब छह-सात साल तक घर पर रखा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
मामले में मई 2026 में किशोरी ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मेराज, तसव्वर और रमजान के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम तसव्वर और रमजान को गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)