Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Meeting between farmers and Manohar Lal Khattar scheduled for September 4; proposed foot march to the border postponed.
{"_id":"6a856e2bf6eb265f000dcbf1","slug":"video-meeting-between-farmers-and-manohar-lal-khattar-scheduled-for-september-4-proposed-foot-march-to-the-border-postponed-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"4 सितंबर को मनोहर लाल खट्टर के साथ किसानों की बैठक, बॉर्डर तक प्रस्तावित पैदल मार्च स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 सितंबर को मनोहर लाल खट्टर के साथ किसानों की बैठक, बॉर्डर तक प्रस्तावित पैदल मार्च स्थगित
दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर किसानों द्वारा बुधवार को प्रस्तावित अर्धनग्न अवस्था में पैदल मार्च को प्रशासन और किसान प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बातचीत के बाद स्थगित कर दिया गया। किसानों को 4 सितंबर को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद 51 किसानों के जत्थे के रूप में चल रही पैदल यात्रा को भी फिलहाल रोक दिया गया। बुधवार सुबह नरवाना एसडीएम जगदीश चंद्र और डीएसपी कमलदीप राणा की मौजूदगी में प्रशासन और किसानों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। बैठक में किसानों की मांगों और आगामी आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से 4 सितंबर को मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक करवाने का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने प्रस्तावित मार्च स्थगित करने पर सहमति जताई। इसके बाद एसडीएम और डीएसपी दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर पंजाब की तरफ धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को बैठक के संबंध में जानकारी दी। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि 51 किसानों के जत्थे के रूप में चल रही पैदल यात्रा को आज स्थगित किया जा रहा है। बता दें कि किसानों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे अर्धनग्न अवस्था में पैदल मार्च करते हुए बॉर्डर की बैरिकेडिंग तक पहुंचने का ऐलान किया था। प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बनने के बाद यह कार्यक्रम टाल दिया गया। एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि किसानों के वापस जाने के बाद हरियाणा की तरफ लगाई गई बैरिकेडिंग भी हटाई जाएगी। किसान नेताओं के अनुसार, 4 सितंबर की बैठक में उनकी मांगों को लेकर केंद्रीय स्तर पर चर्चा होगी। इसके बाद केंद्र के कृषि मंत्री के साथ भी बैठक होने की संभावना है।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने हरियाणा के प्रशासनिक अधिकारियों के सामने कहा कि आज आपके इस बैठक के बाद और चर्चा में बात हुई चार सितंबर की मीटिंग के बाद हम यात्रा को केवल स्थगित कर रहे हैं इस यात्रा को खत्म मत सोचना कि कर दिया किसानों द्वारा यदि सरकार द्वारा उनके साथ बातचीत में कोई हेर फेर या आनाकानी की गई तो अलग-अलग राज्यों में किसानों के जत्थे इस यात्रा में शामिल होकर दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।