Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Sonipat, striking employees took out a procession through the city, playing music and displaying posters of ministers on sheep.
{"_id":"6a856f58b2d4cc49630f08d6","slug":"video-in-sonipat-striking-employees-took-out-a-procession-through-the-city-playing-music-and-displaying-posters-of-ministers-on-sheep-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में हड़ताली कर्मचारियों ने भेड़ों पर मंत्रियों के पोस्टर लगा व बाजा बजा शहर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में हड़ताली कर्मचारियों ने भेड़ों पर मंत्रियों के पोस्टर लगा व बाजा बजा शहर में निकाला जुलूस
नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारी 14 दिन से हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर नगर निगम कार्यालय से लेकर देवीलाल चौक तक भेड़ों पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री कृष्ण बेदी के पोस्टर लगाकर व बाजा बजाकर शहर में जुलूस निकाला। साथ ही उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के सोनीपत इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि सरकार 13 मई को हुए समझौते के अनुसार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। मांगों को पूरा कराने के लिए प्रदेशभर के कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं।
आज सरकार कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। दमकल व सफाई कर्मचारियों को भेड़ों के समान समझा जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक वह अपनी हड़ताल को जारी रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।