Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Teachers and non-teaching staff of BPS Women's University, distressed by salary delays, are on an indefinite sit-in protest.
{"_id":"6a84329e3221fb9a940c19d4","slug":"video-teachers-and-non-teaching-staff-of-bps-womens-university-distressed-by-salary-delays-are-on-an-indefinite-sit-in-protest-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"वेतन में देरी से परेशान बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन में देरी से परेशान बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने वेतन अनियमित मिलने के विरोध में मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कई बार वेतन मिलने में तीन से छह महीने तक का अंतराल हो जाता है।
कर्मचारियों ने कहा कि घर का खर्च, बच्चों की फीस, बिजली-पानी के बिल और अन्य जरूरी खर्च लगातार चलते रहते हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन से कोई अतिरिक्त मांग नहीं कर रहे हैं। उनकी केवल यही मांग है कि उन्हें उनका वेतन समय पर दिया जाए।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से वेतन संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं। अब मजबूर होकर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
धरने के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे और अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन संबंधी समस्या का समाधान नहीं होता, उनका धरना जारी रहेगा।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।