{"_id":"6a83df8100b0e8cfc60d3e10","slug":"video-crumbling-hillside-at-mandis-victoria-bridge-reinforced-using-hill-slope-protection-technology-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंडी के विक्टोरिया पुल पर हिल स्लोप प्रोटेक्शन तकनीक से मजबूत की गई दरकती पहाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंडी के विक्टोरिया पुल पर हिल स्लोप प्रोटेक्शन तकनीक से मजबूत की गई दरकती पहाड़ी
मंडी शहर के विक्टोरिया पुल के साथ बने नए पुल के पास दरकती पहाड़ी को अब और मजबूती देने का कार्य किया गया है। मंडी जिला प्रशासन के निर्देशों पर एनएचएआई ने गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड और भारत कंस्ट्रक्शन के माध्यम से इस कार्य को करवाया है। गत वर्ष यहां पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया था। उसके बाद यहां एक डंगा तो लगा दिया गया था लेकिन पहाड़ी के उपर एक बड़ी चट्टान के गिरने का खतरा बना हुआ था। अब इसकी रोकथाम के लिए प्रयास किए गए हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी और गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम विकास नागर ने बताया कि यहां पर हिल स्लोप प्रोटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पहले निर्धारित स्थान तक सुरक्षा दीवार लगाई गई जिसके बाद पहाड़ी के बाकी हिस्से पर हाई टैंशिल मैश लगाकर कंकरीट से शॉर्टकिट करके कवर कर दिया गया है। अब यह पहाड़ी पहले के मुकाबले और अधिक सुरक्षित हो गई है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक को टनल निर्माण के दौरान उसके मुहाने या अन्य वर्टिकल स्थानों पर सुरक्षा के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। इस कार्य के लिए शॉर्टकिट मशीन विशेष रूप से यहां लाई गई थी ताकि इस कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।