{"_id":"6a833ea5b2821effb70b5395","slug":"video-29-boxers-from-bageshwar-and-kapkot-left-for-mathura-for-the-north-zone-boxing-tournament-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए मथुरा रवाना हुए बागेश्वर और कपकोट के 29 मुक्केबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए मथुरा रवाना हुए बागेश्वर और कपकोट के 29 मुक्केबाज
अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:32 PM IST
Link Copied
बागेश्वर। विद्या भारती की ओर से आयोजित होने वाले नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरने के लिए बागेश्वर जिले के 29 मुक्केबाज मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हो गए हैं। विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर और कपकोट के ये प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं 16 से 19 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में रिंग में उतरकर अपना पंच दिखाएंगे।
प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। दल को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच सुंदर गाढि़या, चंदन कोरंगा, दुर्गा कोरंगा और कमल नगरकोटी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। रवानगी के दौरान कोच और खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पदक जीतकर लौटने की उम्मीद जताई। युवा मुक्केबाजों ने भी कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।