{"_id":"6a82ed3618dc973d520ccb5b","slug":"body-of-a-young-man-found-in-a-paddy-field-in-pilibhit-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धान के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धान के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 17 Aug 2026 04:45 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में भीकमपुर से कनपरी जाने वाले मार्ग के किनारे सोमवार दोपहर धान के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान थाना करेली क्षेत्र के गांव लिलहर निवासी खुशीराम (30) के रूप में हुई।
मृतक के बड़े भाई नरवीर ने बताया कि खुशीराम शनिवार दोपहर घर आया था। रविवार सुबह वह लिलहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। सोमवार को खेत में शव मिलने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की।
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम के अनुसार शव के पास कोई वस्तु नहीं मिली और शरीर पर चोट के निशान भी नहीं थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।