{"_id":"6a829ddd0a61f821900f478e","slug":"video-bharaica-sa-ayathhaya-pahaca-42-kavaugdhaya-ka-jatatha-jalbhashhaka-ka-satha-para-haga-sakalpa-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच से अयोध्या पहुंचा 42 कांवड़ियों का जत्था, जलाभिषेक के साथ पूरा होगा संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच से अयोध्या पहुंचा 42 कांवड़ियों का जत्था, जलाभिषेक के साथ पूरा होगा संकल्प
सावन के तीसरे सोमवार पर अयोध्या में भक्ति के अलग-अलग रंग देखने को मिले। इसी बीच बहराइच से 42 युवाओं का डाक कांवड़ियों का दल अपने अनोखे संकल्प के साथ अयोध्या पहुंचा। दल 16 अगस्त को बहराइच से रवाना हुआ था। सभी कांवड़ियों ने लगातार चलते हुए अयोध्या पहुंचने का संकल्प लिया था। दल में विद्यार्थी भी शामिल हैं। कांवड़ियों ने बताया कि उन्होंने पहली बार बिना कुछ खाए केवल पानी के सहारे यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया। बोल बम के जयघोष के साथ युवा लगातार चलते हुए सावन के तीसरे सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद उनका संकल्प पूरा होगा। दल के सदस्यों ने बताया कि यात्रा के दौरान एक सदस्य को लगातार चलते रहने का संकल्प लिया गया था जो जलाभिषेक के बाद समाप्त होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।