{"_id":"6a81e3ab8e62e9e9b30bfe9e","slug":"video-widowed-mothers-living-in-vrindavan-will-tie-rakhis-to-pm-modi-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृंदावनवास कर रहीं विधवा माताएं पीएम मोदी को बांधेंगी राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृंदावनवास कर रहीं विधवा माताएं पीएम मोदी को बांधेंगी राखियां
मथुरा के वृंदावन में रह रहीं विधवा माताएं इस रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद की बनाई विशेष राखियां बांधेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री की तस्वीर वाली 1100 से अधिक राखियां तैयार की हैं। पांच विधवा माताएं ये राखियां और मिठाइयां लेकर दिल्ली जाएंगी। दरअसल, ये माताएं विभिन्न राज्यों से आकर वृंदावन में निवास कर रहीं हैं। उन्होंने परंपरागत रूढ़ियों को पीछे छोड़कर उत्साह और आत्मसम्मान के साथ रक्षाबंधन मनाया। सुलभ इंटरनेशनल के तत्वावधान में प्राचीन श्रीराधागोपीनाथ मंदिर में यह आयोजन हुआ। ये माताएं प्रधानमंत्री को भाई के रूप में अपना स्नेह और आशीर्वाद देंगी। सुलभ इंटरनेशनल की कार्यकारी संयोजिका नित्या पाठक ने बताया कि विधवा माताओं ने अपने हाथों से ये रंगीन राखियां बनाई हैं। यह आयोजन सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक के मानवता के प्रति संकल्प का प्रतीक है। डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक ने इन माताओं को त्योहार की खुशी के साथ सम्मान, स्नेह और अपनापन देने का अभियान शुरू किया था। वर्ष 2012 से सुलभ इंटरनेशनल वृंदावन की विधवा माताओं के साथ जुड़ा हुआ है। होली, दिवाली और रक्षाबंधन जैसे सभी त्योहार वर्षों से इनके साथ मनाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य इन माताओं के जीवन में सम्मान और आत्मविश्वास बनाए रखना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।