बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Governor Haribhau Bagde Unveils Deendayal Statue, Honors Democracy Fighters in Didwana

Rajasthan: डीडवाना में राज्यपाल बागड़े ने किया दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण; लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 03:42 PM IST
Governor Haribhau Bagde Unveils Deendayal Statue, Honors Democracy Fighters in Didwana
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े रविवार को डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे पर पहुंचे। राज्यपाल का हेलीकॉप्टर शेखाबासनी स्थित हेलिपैड पर उतरा। यहां से वे जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए।

अधिकारियों से योजनाओं और विकास कार्यों का लिया फीडबैक
कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति और आमजन को मिल रहे लाभ की जानकारी ली।

NEET चयनित विद्यार्थियों से मिले
इस दौरान राज्यपाल ने नशामुक्त भारत अभियान के पोस्टर पर हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के NEET में चयनित विद्यार्थियों से मुलाकात की। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया।

दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया अनावरण
कलेक्ट्रेट कार्यक्रम के बाद राज्यपाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत, राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास महाराज सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकतंत्र सेनानियों को दुपट्टा और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों को दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान उनके संघर्ष और योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, जिला संघ चालक रामावतार सर्राफ, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

पौधारोपण कार्यक्रम में भी हुए शामिल
प्रतिमा अनावरण और सम्मान समारोह के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े खेल स्टेडियम में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। राज्यपाल के दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Tiranga Bike Rally: नाहन में अंजुम इस्लामिया ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

16 Aug 2026

Independence Day: कैदियों के लिए 'मुक्ति का महापर्व' बना स्वतंत्रता दिवस, नाहन जेल में 103 की सजा घटी

16 Aug 2026

Chamba: तीसा को 27.54 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, 16 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा नियमित पानी

16 Aug 2026

अंबेडकरनगर में सावन के चौथे सोमवार से पहले उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवबाबा से अयोध्या तक कांवड़ियों के पदचाप

16 Aug 2026

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए गोलीकांड के आरोपी, व्यापारी पर की थी फायरिंग, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

विज्ञापन

लखनऊ में सुबह से हो रही जोरदार बारिश के चलते सड़कें जलमग्न

16 Aug 2026

कानपुर में अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

16 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: मुमताज हत्याकांड में आरोपी शोयल मुठभेड़ में घायल, परिवार बोला- मिला अधूरा इंसाफ

16 Aug 2026

सावन के तीसरे रविवार को पानीपत के शिवालयों में की पूजा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

16 Aug 2026

Damoh: ट्रेन हादसे में गंवाया बायां हाथ, फिर भी नहीं छोड़ी ड्यूटी; एएसआई राजेंद्र मिश्रा को ‘जीवन रक्षा पदक’

16 Aug 2026

औरैया: मारपीट में युवक घायल, परिजनों ने गोली मारने का लगाया आरोप; पुलिस ने कहा पुष्टि नहीं

16 Aug 2026

Ratlam: रतलाम में साढ़े सात करोड़ के सोने के जेवर लूटकांड में पुलिस को सुराग, तीन संदिग्ध हिरासत में

16 Aug 2026

Ujjain: श्रावण चतुर्थी पर महाकाल दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भस्म आरती में हजारों भक्तों ने किए दर्शन

16 Aug 2026

कानपुर: मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी शोयल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

16 Aug 2026

फतेहपुर: स्वतंत्रता दिवस पर रेशम फार्म में उल्टा फहरता दिखा तिरंगा, ग्रामीणों में नाराजगी

16 Aug 2026

VIDEO: ऊधम सिंह नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

VIDEO: हल्द्वानी में बाइक सवारों ने बेल्ट लहराकर मचाई दहशत, चार गिरफ्तार

16 Aug 2026

VIDEO: आगरा के बिचपुरी में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

15 Aug 2026

VIDEO: पार्सल बुक कर बिना बिल्टी के भेजा माल, अब जीआरपी-रेलवे कर्मचारियों की भूमिका की भी होगी जांच

15 Aug 2026

VIDEO: स्कूल से लाैट रहीं छात्राओं को झाड़ियों में खींचा, भीड़ ने आरोपी को पीटा

15 Aug 2026

VIDEO: केस खत्म कराने के नाम पर 57 हजार की धोखाधड़ी

15 Aug 2026

VIDEO: बाथरूम में पति को दफनाने वाली पत्नी के खिलाफ चार्जशीट तैयार

15 Aug 2026

VIDEO: कॉलेज संचालक के बेटे को गाड़ी में उठा ले गए पुलिसकर्मी

15 Aug 2026

VIDEO: आगरा में दो दिन भारी वाहनों की नो एंट्री, रविवार शाम से लागू होगा डायवर्जन

15 Aug 2026

VIDEO: हाईवे पर एक हाथ से बाइक चलाई, वीडियो वायरल होने के बाद युवती ने मांगी माफी

15 Aug 2026

VIDEO: 11 माह की बेटी को पत्नी की गोद से लेकर पति ने यमुना में फेंका

15 Aug 2026

VIDEO: कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कर चिकित्सक दंपती से 78 लाख की ठगी

15 Aug 2026

VIDEO: 'फ्लैट में कैद है बंगाल की किशोरी, उसे मुक्त करा दो', सूचना पर पुलिस ने लगा दी दाैड़; जांच में निकला चाैंकाने वाला मामला

15 Aug 2026

VIDEO: स्वर्ण हिंडोले में झूलीं राधारानी, लाडली जी की एक झलक को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

15 Aug 2026

Shahjahanpur: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा कॉन्सर्ट में छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम, बिखेरे देशभक्ति के रंग

15 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed