{"_id":"6a80aaa6cc7c8285270f9770","slug":"video-young-woman-apologizes-after-video-of-her-riding-bullet-goes-viral-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे पर एक हाथ से बाइक चलाई, वीडियो वायरल होने के बाद युवती ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे पर एक हाथ से बाइक चलाई, वीडियो वायरल होने के बाद युवती ने मांगी माफी
आगरा में सोशल मीडिया पर एक युवती के दो वीडियो वायरल हुए। इसमें एक वीडियो में वह एक हाथ से बाइक चलाती नजर आ रही है। आसपास से लोग भी निकल रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह माफी मांगते हुए आगे कभी ऐसी वीडियो न बनाने की बात कह रही है। युवती ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। दूसरी बाइक से वीडियो बनाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि वीडियो एक सप्ताह पुराना होने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि बाइक हाईवे पर चलाई गई है। बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस कलर लगा हुआ है। नंबर न होने की वजह से बाइक मालिक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। जिस सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है, उसके बारे में पता किया जा रहा है। उधर, बुधवार रात युवती का एक और वीडियो वायरल हुआ, उसका कहना है कि वह कैलाश मंदिर जा रही थी, मराठी लुक लिया हुआ था। मंदिर में पूजा करनी थी। पब्लिक और पुलिस को किसी तरह का ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था। अपने फन के लिए वीडियो बनाई थी। मुझे माफ कर दो, आगे से ऐसी वीडियो कभी नहीं आएगी। सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।