{"_id":"6a805a3acff3ac6a300b301f","slug":"video-three-day-bijat-maharaj-hariyali-fair-began-in-sangrah-with-cultural-presentations-enthralling-the-audience-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: संगड़ाह में शुरू हुआ तीन दिवसीय बिजट महाराज हरियाली मेला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: संगड़ाह में शुरू हुआ तीन दिवसीय बिजट महाराज हरियाली मेला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में तीन दिवसीय बिजट महाराज हरियाली मेला शनिवार से आरंभ हो गया। मेले का शुभारंभ स्थानीय उपमंडल अधिकारी सुनील कायथ की ओर से किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक विद्यालय संगड़ाह के प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के साथ पहाड़ी, पंजाबी, हरियाणवी और राजस्थानी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों पर पंडाल में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बाजारों में भी काफी भीड़ देखी गई। तीन दिवसीय मेले के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।