{"_id":"6ac490e3e29e4467050fd7f1","slug":"video-markanda-sirmaur-mining-material-trailer-overturns-chandigarh-dehradun-highway-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मारकंडा के पास फिर पलटा खनन सामग्री से लदा ट्राला, तीन किमी का हिस्सा बना हादसों का हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मारकंडा के पास फिर पलटा खनन सामग्री से लदा ट्राला, तीन किमी का हिस्सा बना हादसों का हॉटस्पॉट
Ankesh Dogra
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:40 AM IST
Link Copied
चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर कालाअंब से पांवटा साहिब के बीच खनन सामग्री से लदे भारी वाहनों के हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाहन के समीप खजूरना पुल से दोसड़का तक करीब तीन किलोमीटर का हिस्सा इन भारी वाहनों के लिए हादसों का ‘हॉटस्पॉट’ बन गया है। मंगलवार को मारकंडा के समीप एक बार फिर खनन सामग्री से लदा ट्राला सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद एनएच का अधिकांश हिस्सा बंद हो गया और वाहन चालकों को कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। लगातार सामने आ रहे हादसे अब महज दुर्घटनाओं का सिलसिला नहीं, बल्कि हाईवे पर सफर करने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बनते जा रहे हैं। खासकर इस तीन किलोमीटर के हिस्से में आए दिन भारी-भरकम वाहन पलटने से यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। अगस्त माह में भी इसी क्षेत्र में तीन बार ट्राले पलटे थे, जिसके चलते हाईवे करीब पांच-पांच घंटे तक बंद रहा था। मंगलवार को खनन सामग्री से लदा ट्राला पांवटा साहिब से कालाअंब की तरफ जा रहा था। मारकंडा के समीप संकरे और तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। देखते ही देखते ट्राला सड़क के एक हिस्से में पलट गया। हादसे के दौरान ट्राले में लदी खनन सामग्री भी सड़क पर बिखर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। ट्राला पलटने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सड़क का अधिकांश हिस्सा बंद होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी और उन्हें कच्चे रास्ते का सहारा लेकर आगे जाना पड़ा। इससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।