बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   80th Independence Day celebrated with great fanfare at the Attari-Wagah border.

अमृतसर: अटारी-वाघा सीमा पर धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sat, 15 Aug 2026 05:29 PM IST
80th Independence Day celebrated with great fanfare at the Attari-Wagah border.
देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में अमृतसर की अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में BSF के DIG एसएस चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सीमा पर तैनात जवानों और अधिकारियों में इस दौरान खासा उत्साह देखने को मिला। DIG एसएस चंदेल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि BSF के जवान दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा में पूरी निष्ठा के साथ डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करना BSF के लिए गर्व की बात है और जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि BSF ने सीमा पर दुश्मन की गतिविधियों का मजबूती से मुकाबला किया है। जवानों ने कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, ड्रोन गिराए और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ व हथियार बरामद किए हैं। समारोह के दौरान दो BSF जवानों को सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया। DIG ने इसे जवानों की मेहनत और समर्पण का सम्मान बताया। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने जवानों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से सीमा परिसर गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांध दिया। DIG ने राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: शुक्लागंज में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

15 Aug 2026

स्वतंत्रता सेनानियों का हुआ सम्मान, प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया सम्मानित

15 Aug 2026

Video: रिज पर 13 टुकड़ियों ने किया भव्य मार्च पास्ट, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की अध्यक्षता

15 Aug 2026

Video: स्वतंत्रता दिवस पर कुल्लू में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फहराया तिरंगा

15 Aug 2026

हांसी-हिसार रोड पर गुलकनी गांव के पास किसानों और खाप पंचायतों ने लगाया जाम

15 Aug 2026
विज्ञापन

काशी में महिलाओं ने फहराया तिरंगा, VIDEO

15 Aug 2026

फतेहाबाद के टोहाना में रक्तदान शिविर शुरू, शहीदों को समर्पित रहेगा आयोजन

15 Aug 2026
विज्ञापन

झांसी किले से तिरंगा फहराकर डीएम ने दिया एकता का संदेश

15 Aug 2026

कानपुर में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य मां तुझे प्रणाम तिरंगा रैली

15 Aug 2026

कानपुर: अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

15 Aug 2026

तिरंगे की शान में रंगा तरनतारन, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर गोली चलने के बाद विधायक धालीवाल ने की मुलाकात

15 Aug 2026

करनाल में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ली भव्य परेड की सलामी

15 Aug 2026

हिसार का जीवन कुंडू हत्याकांड: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का घेराव करने जा रहे पूर्व विधायक व कुंडू खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने रोका

15 Aug 2026

डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी थी अपनी जान- VIDEO

15 Aug 2026

VIDEO: देशभक्ति के नारों से गूंजा बरनाहल, तिरंगे के साथ निकली प्रभात फेरी; शहीदों की झांकियों ने मोहा मन

15 Aug 2026

VIDEO: स्वतंत्रता दिवस पर कुसमरा नगर पंचायत में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

15 Aug 2026

VIDEO: तिरंगे के रंग में रंगा भोगांव, गूंजे भारत माता के जयकारे;शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

15 Aug 2026

VIDEO: वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वर्ण-रजत झूले पर विराजे बांकेबिहारी; आप भी कर लें दर्शन

15 Aug 2026

VIDEO: रेलवे ने मनाया आजादी का जश्न, एनसीआर के जीएम और डीआरएम ने दीं रेलकर्मियों को शुभकामनाएं

15 Aug 2026

Video: लखनऊ के महिला थाना द्वितीय में पहली बार हुआ झंडारोहण,एसीपी विकास कुमार पाण्डेय ने फहराया तिरंगा

15 Aug 2026

Video: एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट ने किया ध्वजारोहण

15 Aug 2026

कानपुर: अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में दिग्गज हस्तियों का सम्मान

15 Aug 2026

सिगरा स्टेडियम में शान से लहराया तिरंगा, VIDEO

15 Aug 2026

हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण पर सियासत गरम, डोटासरा ने कांग्रेस नेताओं संग किया विरोध

15 Aug 2026

15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर जंडियाला गुरु में ग्रामीण पुलिस का फ्लैग मार्च

15 Aug 2026

चंडीगढ़ परेड ग्राउंड में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण

15 Aug 2026

मंत्री स्वतंत्र देव ने किया बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में झंडारोहण

15 Aug 2026

VIDEO: विधवा की गोली मारकर हत्या, गर्दन में लगी गोली

15 Aug 2026

यमुनानगर में बारिश के बीच गूंजा देशभक्ति का जज्बा, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण

15 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed