{"_id":"6ac4853fa7fecfd28107a04e","slug":"attack-on-grpf-asi-in-amriitsar-tehreek-e-taliban-hindustan-claims-responsibility-operation-noor-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी एएसआई पर हमला: तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली जिम्मेदारी, कहा- ऑपरेशन नूर के तहत निशाना बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी एएसआई पर हमला: तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली जिम्मेदारी, कहा- ऑपरेशन नूर के तहत निशाना बनाया
Tue, 06 Oct 2026 10:51 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:51 AM IST
सार
अमृतसर के गांव जगदेव कलां में रविवार रात करीब 11 बजे जीआरपी के एएसआई सुखचैन सिंह पर फायरिंग हुई थी। सुखचैन सिंह ने अपनी भाभी गुरप्रीत कौर पर हमला करवाने का शक जताया था। पुलिस ने गुरप्रीत कौर और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जीआरपीएफ जवान
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर में जीआरपी में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह पर हुए हमले के मामले में ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ नाम के संगठन की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
संगठन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में हमले को ‘ऑपरेशन नूर’ के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को आगे भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। हालांकि, संगठन की ओर से किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
प्रेस रिलीज में पुलिसकर्मियों को लेकर धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा है। इसमें कहा गया है कि पुलिसकर्मी वर्दी में हों या सादे कपड़ों में, उनकी पहचान की जा सकती है। संगठन ने पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी होने का भी दावा किया है। इसके साथ ही एक-एक करके पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की धमकी देने और हमले से संबंधित वीडियो जल्द जारी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
एसएसपी ने भाभी पर जताए संदेह की बात कही थी
इससे पहले अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया था कि एएसआई सुखचैन सिंह के बयान दर्ज किए गए हैं। एएसआई ने पुलिस को बताया था कि उसे शक है कि उसकी भाभी गुरप्रीत कौर ने उस पर हमला करवाया है। पुलिस उस समय मामले की जांच सभी पहलुओं से कर रही थी।
अब टीटीएच की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आने के बाद पुलिस जांच में इस पहलू को भी शामिल किए जाने की संभावना है।