फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The victorious Indian hockey team arrived in Punjab after winning gold at the Asian Games.

एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर पंजाब पहुंची विजेता भारतीय हॉकी टीम

Tue, 06 Oct 2026 10:29 AM IST
Nivedita Nivedita
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:29 AM IST
The victorious Indian hockey team arrived in Punjab after winning gold at the Asian Games.
जापान की धरती पर तिरंगा लहराने और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद विजेता भारतीय हॉकी टीम मंगलवार को पंजाब पहुंची। टीम श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमृतसर पहुंची, जहां खिलाड़ियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। खिलाड़ियों के पहुंचते ही एयरपोर्ट पर जीत का उत्साह दिखाई दिया। टीम की अगुवाई कर रहे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि अब टीम के पास अगले बड़े मुकाबलों की तैयारी के लिए करीब दो साल का समय है। इस दौरान जिन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है, उन पर विशेष मेहनत की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैच के पहले हाफ में टीम का दबदबा रहा, जबकि दूसरे हाफ में कुछ छोटी गलतियां हुईं, लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। हरमनप्रीत ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ियों के लिए यह पहला बड़ा टूर्नामेंट था। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत को भी देश के लिए गर्व का क्षण बताया। वहीं, खिलाड़ी जुगराज सिंह ने कहा कि दबाव वाले मुकाबलों में आखिरी समय तक संघर्ष करने का जज्बा ही टीम की ताकत है। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीम का अगला लक्ष्य वहां भी पदक जीतना है। उन्होंने सफलता में परिवार के सहयोग को अहम बताया। हॉकी खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह के घर उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनकी मां ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व का पल है कि बच्चे देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि दिलप्रीत के पसंदीदा राजमा-चावल और खीर तैयार की गई है। परिवार और गांव के लोग भी उसके घर पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद पूरा परिवार एक साथ होगा और यह खुशी शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि बच्चों ने पंजाब और देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ग्रामीणों ने खोली ‘हर घर नल’ की हकीकत, कंपनी को नोटिस

06 Oct 2026

पानीपत: मनमोहन नगर में अवैध शराब पिलाने के विरोध पर खूनी संघर्ष, तीन गोलियां चलीं

06 Oct 2026

फाइनेंस कंपनी के किश्त की आड़ में चालकों से मारपीट कर वाहन छिनने वाले तीन गिरफ्तार

06 Oct 2026

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

06 Oct 2026

डाला में 20 बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर हुआ यात्रा का स्वागत

06 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: छत से गिरकर महिला की माैत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

06 Oct 2026

अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम में एमएलसी तारिक मंसूर यह बोले

05 Oct 2026
विज्ञापन

देहरादून: आईएसबीटी में दो पक्ष भिड़े, सात आरोपी गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: ड्रम व डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल

05 Oct 2026

VIDEO: वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

05 Oct 2026

VIDEO: युवक को लात-घूंसों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

05 Oct 2026

VIDEO: चेन स्नेचिंग में आगरा का आरोपी गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: लेखपाल ने आत्महत्या के बाद यमुना में बहा दी प्रेमिका की लाश

05 Oct 2026

VIDEO: भाजपा नेता के फार्म हाउस से कर्मचारी लापता, हत्या का शक

05 Oct 2026

VIDEO: खेत से मिट्टी उठाने पर खूनी संघर्ष, युवती की हत्या

05 Oct 2026

VIDEO: ग्वालियर में मजदूरी के रुपये मांगने पर आगरा के मजदूर की हत्या

05 Oct 2026

VIDEO: ताज पूर्वी गेट पर अजगर ने निगल लिया बंदर

05 Oct 2026

VIDEO: पेट्रोल पंप पर होमगार्ड के बेटे पर हमला

05 Oct 2026

VIDEO: महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे ससुरालवाले, मायके पक्ष ने बोला लाठी-डंडों से हमला

05 Oct 2026

VIDEO: गाय बांधने पर विवाद, मारपीट और धमकी के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज

05 Oct 2026

VIDEO: ट्यूबवेलों से केबल चोर, जांच में जुटी पुलिस

05 Oct 2026

VIDEO: एक्सप्रेस-वे पर कार को बचाने के प्रयास में बैरियर से टकराया ट्रक

05 Oct 2026

VIDEO: वाटरवर्क्स चौराहे पर पकड़ी 55 लाख की चरस, दो गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: ट्यूबवेल के कमरे में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

05 Oct 2026

VIDEO: लूट के विरोध पर की थी दिव्यांग महिला की हत्या, गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: निबोहरा क्षेत्र में मकान से जेवर, चार ट्यूबवेलों से केबिल चोरी

05 Oct 2026

VIDEO: थार सवारों ने रंगबाजी में की गाली गलौज, प्राथमिकी

05 Oct 2026

VIDEO: मामा के घर से गहनों का बैग चुराया, 24 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

05 Oct 2026

VIDEO: खेत में युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी

05 Oct 2026

VIDEO: रिहाई पर जुलूस निकाल रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

05 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed