{"_id":"6a80547bd46618112d04f539","slug":"video-uproar-over-laborer-death-under-suspicious-circumstances-in-agra-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की माैत, ठेकेदार के घर के बाहर शव रखकर हंगामा; 10 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की माैत, ठेकेदार के घर के बाहर शव रखकर हंगामा; 10 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
कर्नाटक में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मजदूर की मौत के बाद शनिवार सुबह शव आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने ठेकेदार पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए शव को ठेकेदार के घर के बाहर रख दिया। करीब 10 घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में ग्रामीणों की पहल पर मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। मंडी मिर्जा खान निवासी अजय कुमार (लगभग 40 वर्ष) पुत्र गिरिराज सिंह करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव के ही ठेकेदार पदम सिंह के साथ मूढ़ा बनाने की मजदूरी करने कर्नाटक गया था। परिजनों के मुताबिक, कर्नाटक में काम के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और 11 अगस्त को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने ठेकेदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। शनिवार सुबह अजय का शव गांव पहुंचा तो परिजन शव लेकर ठेकेदार पदम सिंह के घर के बाहर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ठेकेदार मौके से फरार हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। कई घंटे तक चली बातचीत के बाद ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने की सहमति बनाई। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।