{"_id":"6a813116669d01b4390b4913","slug":"video-accused-in-shooting-incident-injured-in-police-encounter-had-fired-at-a-businessman-on-his-way-home-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए गोलीकांड के आरोपी, व्यापारी पर की थी फायरिंग, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए गोलीकांड के आरोपी, व्यापारी पर की थी फायरिंग, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:10 AM IST
Link Copied
12 अगस्त को व्यापारी प्रशांत गुप्ता को हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के अनावरण को लेकर दो टीमें लगाई गई थी। पुलिस के मुताबिक उनको सूचना मिली कि इस मामले संबंधित आरोपी लकारा के पास है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी घेराबंदी की इस पर आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली प्रभारी निरीक्षक के बीपी जैकेट पर लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चारो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पतला भिजवाया। आरोपियों के कब्जे से 04 देशी तमंचा 315 बोर, 06 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल व 785/- रुपए बरामद किए गए है। सीपरी बाजार पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
यह हुई थी घटना
पुरानी गल्ला मंडी रोड स्थित कैलाश रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी प्रशांत पुत्र महेश गुप्ता की भोजला मंडी में आढ़त है। 12 अगस्त बुधवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद करके वे स्कूटी से घर लौट रहे थे। आगे उन्होंने लैपटॉप बैग लटका रखा था। घायल प्रशांत ने ही पुलिस को बताया था कि भोजला रोड से होते हुए जैसे ही वे भोजला पुल के पास पहुंचे, पहले से खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने हाथ देकर उनको रोकने की कोशिश की। पहचान के न होने से उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी। कुछ कदम आगे बढ़ते ही बदमाशों ने पीछे से उन पर फायर झोंक दिया था। गोली उनके पीठ में कमर के पास जा लगी। घटना के बाद बदमाश मेडिकल बाइपास के रास्ते निकले भागे जबकि घायल अवस्था में अकेले प्रशांत हाईवे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनका उपचार चल रहा है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
थाना दतिया क्षेत्र के सिरसा निवासी शिवम कुशवाहा एवं सुरेंद्र कुशवाहा, निवाड़ी जिला के कुमहर्रा निवासी आकाश कुशवाहा, दतिया निवासी प्रदुम्न कुशवाहा बताए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।