Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Worship offered at Panipat's Shiva temples on the third Sunday of Sawan; chants of 'Har-Har Mahadev' echoed.
{"_id":"6a81259314d6d69bca03cb6a","slug":"video-worship-offered-at-panipats-shiva-temples-on-the-third-sunday-of-sawan-chants-of-har-har-mahadev-echoed-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन के तीसरे रविवार को पानीपत के शिवालयों में की पूजा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के तीसरे रविवार को पानीपत के शिवालयों में की पूजा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
पवित्र सावन माह के तीसरे रविवार को औद्योगिक नगरी पानीपत के प्रमुख मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ की। तड़के करीब पांच बजे से ही शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजन और भव्य आरती की। मंदिरों में दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव शंभू' के जयकारे गूंजते रहे।
शहर के प्रसिद्ध श्री देवी मंदिर, सिद्धपीठ प्राचीन गुफा वाला मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर दत्ता कॉलोनी, सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में सुबह से ही भक्तों ने पूजा की। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल और पुष्प अर्पित कर शिव शंभू से सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महाआरती के बाद विशाल भंडारों का आयोजन भी किया गया, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री राधा कृष्ण मंदिर दत्ता कॉलोनी के मुख्य पुजारी आचार्य भगवत शर्मा ने सावन मास में रविवार के दिन शिव पूजन के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सावन का हर दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए उत्तम है, लेकिन रविवार को सूर्य देव की ऊर्जा और महादेव की साधना का दुर्लभ संयोग बनता है। इस दिन भक्तिभाव से किया गया जलाभिषेक और आरती व्यक्ति के आरोग्य, मान-सम्मान और पारिवारिक शांति में वृद्धि करती है।
संध्या समय मंदिरों को आकर्षक दीपों और फूलों से सजाया गया। विशेष महाआरती के दौरान डमरू और घंटी-घड़ियालों की ध्वनि से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कल सावन का तीसरा सोमवार है इसको लेकर मंदिरों में दिनभर तैयारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।