{"_id":"6a806be1fde9d95d09094afe","slug":"video-police-have-solved-case-of-theft-at-commission-agent-shop-in-sikandra-mandi-in-agra-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आढ़ती की दुकान से उड़ाई 40 लाख से अधिक की नकदी, चालक को ये एक गलती पड़ गई भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आढ़ती की दुकान से उड़ाई 40 लाख से अधिक की नकदी, चालक को ये एक गलती पड़ गई भारी
आगरा के सिकंदरा मंडी की दुकान से 40 लाख रुपये से अधिक की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए ड्राइवर और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। सिकंदरा पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 40.25 लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त चोरी का ऑटो, मोबाइल, ब्रीफकेस बरामद हुआ है। आरोपी शिशुपाल दुकान का ड्राइवर था। उसे मालूम था कि आढ़ती एक अगस्त को हैदराबाद जाने वाला है। उसने 31 जुलाई को पिता वीरू के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। दुकान के आगे कैमरा लगा होने के कारण दोनों पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और नोटों की गड्डियां चोरी कर लीं। चोरी के बाद शक न हो इसलिए शिशुपाल खुद आढ़ती को एयरपोर्ट छोड़ने और लेने भी गया। चोरी के रुपयों से उसने आईफोन और ट्रॉली बैग खरीदा। बताया गया कि आईफोन से एआई की मदद लेकर महान हस्तियों के साथ अपनी तस्वीरें बनाईं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।