{"_id":"6a801bb71e295d59dc04a040","slug":"video-independence-day-celebrated-with-great-enthusiasm-at-agroha-medical-college-hisar-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के अग्रोहा मेडिकल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के अग्रोहा मेडिकल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति, उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के गायन के साथ हुआ। निदेशक डॉ. करनदीप सिंह ने तिरंगा फहराया। इस दौरान महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी, जिसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण देखने को मिला। समारोह में प्रशासनिक सलाहकार डॉ एन ए पंडित, पूर्व निदेशक डॉ अलका छाबड़ा सहित प्राध्यापक, चिकित्सकगण, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, कैंपस स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
निदेशक ने दिलाया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. करनदीप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी स्मृति है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित और सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को सेवा, संवेदना, ईमानदारी और राष्ट्रहित को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आजादी हमें असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग एवं बलिदान से मिली है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने कार्यों के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें और ऐसा समाज बनाने का प्रयास करें, जिसमें मानवता, समानता और सेवा के मूल्य मजबूत हों।
देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर, कैंपस स्कूल के विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रपेम का संदेश
समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। नन्हे विद्यार्थियों की ऊर्जा, अनुशासन और भावपूर्ण प्रस्तुति को उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।
इसके बाद ‘विकसित भारतम्’ गीत पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने आधुनिक, आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत के संकल्प को मंच पर जीवंत किया।
विद्यार्थियों की ऊर्जावान प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह में शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया। प्रस्तुति के माध्यम से देश के वीरों के त्याग, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन किया गया।
नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ग्रुप सॉन्ग समारोह का विशेष आकर्षण रहा। इसके पश्चात नर्सिंग छात्रा हंसिका ने कविता पाठ के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, संवेदना, त्याग और कर्तव्य का संदेश दिया। भावपूर्ण कविता ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में स्कूल विद्यार्थियों ने ज्वलंत सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों को रचनात्मक और प्रभावशाली ढंग से उठाया। प्रस्तुति ने दर्शकों को केवल मनोरंजन ही नहीं दिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। विद्यार्थियों के प्रभावशाली अभिनय, संवाद और मंचन की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ उत्सव का समापन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।