{"_id":"6a801c7274a487cfba0c2f08","slug":"video-shamli-police-personnel-honoured-for-excellent-services-on-independence-day-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
शामली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और जिले के सभी थानों में हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
समारोह के दौरान अति उत्कृष्ट, उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए चयनित पुलिसकर्मियों को सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डायल-112 में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
सभी थानों में हुआ ध्वजारोहण
पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इसी तरह कोतवाली शामली, आदर्श मंडी, बाबरी, कांधला, कैराना, झिंझाना, थानाभवन और गढ़ीपुख्ता समेत जिले के सभी थानों में थाना प्रभारियों ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली। इस दौरान उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।