{"_id":"6ac4e2a02928accfff075d2c","slug":"shamli-iqra-hasan-protests-holding-a-placard-reading-one-kachori-two-samosas-gyanesh-there-s-no-trusting-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: 'एक कचौरी दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा', तख्ती लेकर इकरा हसन का प्रदर्शन, ये बोलीं सपा सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: 'एक कचौरी दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा', तख्ती लेकर इकरा हसन का प्रदर्शन, ये बोलीं सपा सांसद
Tue, 06 Oct 2026 05:29 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 06 Oct 2026 05:29 PM IST
सार
कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन दिल्ली में सांसदों के प्रदर्शन में शामिल हुईं। उनके हाथ में 'एक कचौरी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा' और 'बीजेपी ही सीईसी है' जैसे नारे लिखीं तख्तियां थीं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं इकरा हसन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में विपक्ष के सांसदों ने सोमवार को भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कैराना से सपा सांसद इकरा हसन भी तख्तियां लेकर शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार के साथ छेड़छाड़ करके ज्ञानेश कुमार ने देशद्रोह किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर दिल्ली में विपक्षी सांसदों द्वारा किए गए प्रदर्शन में कैराना सांसद इकरा हसन भी शामिल हुईं। इस दौरान वह अपने अलग अंदाज में नजर आईं। हाथों में उठाई गई उनकी तख्तियों पर लिखे नारों ने प्रदर्शन के दौरान लोगों का ध्यान खींचा। इकरा हसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर अपनी बात भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान इकरा हसन के हाथ में मौजूद तख्ती पर लिखा था- एक कचौरी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा। वहीं दूसरी तख्ती पर लिखा था- बीजेपी ही सीईसी है। तख्तियों पर लिखे इन नारों की तस्वीरें और वीडियो भी चर्चा में रहे। इकरा हसन ने कहा कि भरोसा तो उठ ही गया है। पिछले 10 महीने में 14 बार जिस तरीके से निर्णय लेने चाहिए थे, उस तरीके से निर्णय नहीं लिए गए। विपक्ष पहले दिन से कह रहा है कि गड़बड़-घोटाला चल रहा है।
उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर सांसदों का पहला प्रदर्शन भी इसी मुद्दे को लेकर हुआ था। आज एक रिपोर्ट के माध्यम से यह मामला भी सत्यापित होता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। इकरा हसन ने कहा कि स्वतंत्र भारत में संविधान को इस तरीके से तार-तार करना और लोगों के वोट के अधिकार के साथ छेड़छाड़ करने से बड़ा देशद्रोह नहीं हो सकता।
ये भी देखें...
जयंती: किसानों के दिलों में आज भी गूंज रही बाबा की ललकार, 15 साल बाद भी जिंदा है महेंद्र सिंह टिकैत का आंदोलन
ये भी देखें...
जयंती: किसानों के दिलों में आज भी गूंज रही बाबा की ललकार, 15 साल बाद भी जिंदा है महेंद्र सिंह टिकैत का आंदोलन