बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Talented individuals from the district, recognized for their service and dedication

Sidhi News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में 71 विशिष्ट अतिथि बने जिले की प्रतिभा, सेवा और समर्पण की पहचान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 07:40 PM IST
Talented individuals from the district, recognized for their service and dedication

स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार समाज के विभिन्न वर्गों को विशेष सम्मान और पहचान देने की पहल की गई। समारोह में विद्यार्थियों, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, पशुपालकों, बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों, वीर नारियों, सफाई मित्रों, योग शिक्षकों, वृद्धजनों और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले नागरिकों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। जिला प्रशासन की तैयारियों के अनुसार कुल 71 विशिष्ट अतिथियों को समारोह में विशेष स्थान दिया गया।

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रगान, परेड और अन्य कार्यक्रमों के बीच विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। इस पहल के तहत सबसे पहले उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया। इनमें संध्या सिंह, सारिका सिंह, आंचल सिंह, संगीता बैगा, कलावती बैगा और सरिता सिंह शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (जनमन) के लाभार्थियों के रूप में मानवती बैगा पति वीरसाय बैगा तथा वीरसाय बैगा पिता अमरजीत बैगा को आमंत्रित किया गया। वहीं थर्ड जेंडर वर्ग से रोजी नायक और विधिक क्षेत्र से अधिवक्ता संघ सीधी के अध्यक्ष श्री हजेंद्र सिंह को विशेष अतिथि बनाया गया। महिला सशक्तिकरण और आजीविका गतिविधियों से जुड़ी महिलाओं में श्यामवती केवट, राजमती सिंह, कलावती सिंह, मंजू सिंह, प्रेमवती सिंह, चन्द्रवती साकेत, अंजुला दहिया, मनोरमा सिंह, सीता साकेत, सुनीता रजक, उर्मिला विश्वकर्मा, रामरती केवट, राजकली साकेत, संगीता मिश्रा और गीता संधिया को शामिल किया गया है। ये महिलाएं विभिन्न स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका और महिला सशक्तिकरण की गतिविधियों से जुड़ी हैं।

ये भी पढ़ें- हरदा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राजस्व मंत्री करण सिंह ने फहराया तिरंगा

कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से सीता प्रसाद लोनी, नरेन्द्र कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार साहू, सरोज सिंह और आशा सिंह को आमंत्रित किया गया। इनमें प्राकृतिक खेती, ड्रैगन फ्रूट की खेती और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले नागरिक शामिल हैं। शासकीय कृषि प्रक्षेत्र समदा से सेवाएं देने वाले श्रमिकों में रामप्रसाद उपाध्याय, रामलखन विश्वकर्मा, रामफल यादव, फूलकुमारी साहू, संगीता बैगा, चन्द्रवती सिंह और प्रमिला सिंह को विशेष अतिथि बनाया गया।

जनजातीय छात्रावास की छात्राओं में गुड़िया कोरी, अर्चिता कोल, अनुसुइया पनिका, दिव्या कोल, रन्नू कोल, अनुपमा साकेत, सुहानी कोल, प्रियंका कोल, सोनम वंसल और शांति वंसल शामिल हैं। इन्हें छात्रा के रूप में समारोह में आमंत्रित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार वीर नारियों की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। देश की रक्षा में अपने पति और परिवार के योगदान को समर्पित इन वीर नारियों में सावित्री देवी, जुकु देवी, राधा देवी, रामकली, सविता द्विवेदी, सुनीता सिंह, सत्यचिदानंद सिंह, आशा देवी और सावित्री मिश्रा को आमंत्रित किया गया। इनका सम्मान समारोह में देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करता है।

बैंकिंग क्षेत्र से शैलेन्द्र कुमार राय और अमित कुमार को आमंत्रित किया गया है। वहीं कलेक्टोरेट तथा निर्माण कार्यों से जुड़े नित्यानंदन राय को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल किया गया। हाउसिंग बोर्ड से राजे कोल और फूलवती कोल को राजमिस्त्री के रूप में आमंत्रित किया गया है। नगर की स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाले सफाई मित्र योगेश भारती को भी समारोह में विशेष स्थान दिया गया। वहीं 3R कलाकृतियों के निर्माण से जुड़ी बीना जायसवाल को आमंत्रित किया गया है। योग के क्षेत्र से सुजाता मिश्रा, प्रद्युम्न पटेल और ब्रह्मकुमारी शैला को योग शिक्षक के रूप में विशिष्ट अतिथि बनाया गया। इसी क्रम में सामाजिक न्याय विभाग से वृद्धाश्रम से जुड़े वृद्धजनों जग्गा कोल, शोभनाथ जायसवाल, जयकरण बैगा, रामकली बैगा और फूल कुमारी साकेत को भी समारोह में आमंत्रित किया गया।

जिला प्रशासन की यह पहल केवल स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोगों को अतिथि बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से जिले के उन नागरिकों को सार्वजनिक पहचान देने का प्रयास किया गया है, जो शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण, श्रम, स्वच्छता, बैंकिंग, सामाजिक सेवा, योग, निर्माण कार्य और राष्ट्रसेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इन नागरिकों को विशेष स्थान देकर प्रशासन ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि देश और समाज के विकास में केवल बड़े पदों पर बैठे लोगों की ही भूमिका नहीं होती, बल्कि विद्यार्थी से लेकर किसान, श्रमिक, महिला, सफाई मित्र, शिक्षक और वीर नारी तक हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। समारोह में इन सभी की उपस्थिति जिले की विविधता, प्रतिभा और सेवा भावना की एक तस्वीर प्रस्तुत करती नजर आई। 

सीधी मे विशेष स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित
सीधी में आयोजन
 
सीधी मे विशेष स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित
सीधी में आयोजन
 
सीधी मे विशेष स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित
सीधी में आयोजन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हांसी में किसान-पुलिस टकराव पर जीवन हत्याकांड मामले में किसान नेता चरण का बड़ा आरोप, CM के विरोध के बवाल पर बोले...

15 Aug 2026

VIDEO: तिरंगा हाथ में, जुबां पर भारत माता के जयकारे; औंछा में विद्यार्थियों ने निकाली भव्य यात्रा

15 Aug 2026

VIDEO: स्कूल में आजादी का जश्न, नहर पुल पर तिरंगे संग सेल्फी; छात्रों में दिखा देशभक्ति का जुनून

15 Aug 2026

VIDEO: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बिखरे देश भक्ति के रंग, नृत्य ने मोहा मन

15 Aug 2026

VIDEO: हाईवे किनारे घास में छिपी खाई, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा; इसी रास्ते से गुजरते हैं अफसर

15 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: हरियाली तीज पर सजा रंगारंग मंच, पिंकी गोयल बनीं तीज क्वीन; महिलाओं ने खेलों में दिखाया हुनर

15 Aug 2026

Video: खपरैला-रामपुर भगन मार्ग पर जलभराव और गड्ढों से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

15 Aug 2026
विज्ञापन

जयपुर सत्याग्रह में गांधी की बड़ी भूमिका, गोपाल शर्मा ने बताया कैसे सड़कों पर उतरी थी जनता

15 Aug 2026

Video: अखिलेश बोले- शहीदों के बलिदान से देश स्वतंत्र हुआ, संविधान मजबूत होगा तो लोकतंत्र मजबूत होगा

15 Aug 2026

Video: राममंदिर में गूंजा राष्ट्रगान, दो स्थानों पर लहराया तिरंगा; रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

15 Aug 2026

Video: बीएसएल डीएवी पंडोह में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

15 Aug 2026

Video: स्वतंत्रता दिवस पर हूटरबाजी और स्टंट करने वाले युवकों पर पुलिस का शिकंजा

15 Aug 2026

Video: दिव्यांग बच्चों के विद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, टीवी भेंट किया

15 Aug 2026

Video: अंबेडकरनगर में शिवपाल यादव को संजय निषाद ने बताया वरिष्ठ नेता, पिछली सरकार को घेरा

15 Aug 2026

Meerut: नौचंदी से तिरंगा रैली में पहुंचा स्पाइडर-मैन, शहीद स्मारक पर डीजे की धुन पर युवाओं ने किया डांस

15 Aug 2026

Meerut: मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने किया ध्वजारोहण, बोले- देश को विभाजित करने वालों से रहें दूर

15 Aug 2026

Meerut: आजाद समाज पार्टी के आह्वान पर नौचंदी से निकली तिरंगा रैली, डीजे पर युवाओं ने किया डांस

15 Aug 2026

Video: ठोडो मैदान में नाटी सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मोहा मन

15 Aug 2026

उरई में युवक को बेरहती से पीटा और पैर छुवाए, महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

15 Aug 2026

Video: सेरी मंच पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

15 Aug 2026

Meerut: शहीद एटीएस इंस्पेक्टर के घर पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम, परिजनों से की मुलाकात

15 Aug 2026

Meerut: सिद्धिविनायक मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

15 Aug 2026

Meerut: गांधी आश्रम से निकली प्रभात फेरी, शहीद स्मारक पर डीएम ने किया ध्वजारोहण

15 Aug 2026

Meerut: भारत-पाक विभाजन के शहीदों की याद में माता सीता गुरुद्वारे में कीर्तन

15 Aug 2026

Shamli: ‘मां तुझे प्रणाम’ में 52 सेकेंड थमे कदम, एक सुर में गूंजा राष्ट्रगान

15 Aug 2026

Shamli: पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

15 Aug 2026

हिसार के अग्रोहा मेडिकल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

15 Aug 2026

संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत, VIDEO

15 Aug 2026

151 मीटर तिरंगे के साथ निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र; VIDEO

15 Aug 2026

नशा मुक्ति को लेकर निकाली जनजागरण यात्रा, VIDEO

15 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed