{"_id":"6a80224397cc97b9680804fe","slug":"video-video-ramamathara-ma-gaja-rashhataragana-tha-sathana-para-lharaya-taraga-ramall-ka-tharashana-ka-umaugdha-janasalb-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राममंदिर में गूंजा राष्ट्रगान, दो स्थानों पर लहराया तिरंगा; रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राममंदिर में गूंजा राष्ट्रगान, दो स्थानों पर लहराया तिरंगा; रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
स्वतंत्रता दिवस पर रामनगरी रामभक्ति और राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जय श्रीराम के उद्घोष के बीच तिरंगा शान से लहराया और राष्ट्रगान गूंजा।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दो स्थानों पर ध्वजारोहण हुआ। श्रद्धालु सुविधा केंद्र के सामने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी महंत दिनेन्द्रदास ने तिरंगा फहराया। वहीं शेषावतार मंदिर के पास पुलिस विभाग की ओर से क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला ने ध्वजारोहण कर सलामी दी।
इस दौरान रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर परिसर की भव्यता और तिरंगे की शान ने माहौल को खास बना दिया। मंदिर में दुधमुंही बच्ची को छोड़कर जाने वालों की पहचान और तलाश में अहम भूमिका निभाने वाले नियंत्रण कक्ष के पुलिसकर्मी ब्रजेन्द्र यादव और अवधेश पांडे को भी सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी परिसर रंजना गुप्ता, चौकी प्रभारी सुनील कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।