{"_id":"6a80224efd37d5dcb305d698","slug":"video-video-akhalsha-bl-shahatha-ka-blthana-sa-thasha-savatatara-haaa-savathhana-majabta-haga-ta-lkatatara-majabta-haga-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अखिलेश बोले- शहीदों के बलिदान से देश स्वतंत्र हुआ, संविधान मजबूत होगा तो लोकतंत्र मजबूत होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अखिलेश बोले- शहीदों के बलिदान से देश स्वतंत्र हुआ, संविधान मजबूत होगा तो लोकतंत्र मजबूत होगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। पार्टी नेताओं ने लाखों क्रांतिकारियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान से देश स्वतंत्र हुआ। उन्होंने कहा कि संविधान मजबूत होगा तो लोकतंत्र भी मजबूत होगा और संविधान की मजबूती के लिए हर त्याग किया जाएगा।
सपा नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद भी किसान सबसे ज्यादा परेशान है। सरकार पर शिक्षा के क्षेत्र में संकट पैदा करने और स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग को खुद इलाज की जरूरत है। पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए इसे सरकार के कार्यकाल की सबसे खराब पुलिस व्यवस्था बताया।
भाजपा पर निशाना साधते हुए नेताओं ने कहा कि जिन्होंने तिरंगे का सम्मान नहीं किया, वे आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने भाजपा और आजादी को एक-दूसरे का विलोम बताया। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहली बरसात में सड़क ढह गई, जबकि 63 किलोमीटर सड़क की लागत चार हजार करोड़ रुपये से अधिक है।
नेताओं ने कहा कि लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं है। महिला आरक्षण विधेयक 2027 में लागू करने की मांग करते हुए कहा कि सपा इसके लिए तैयार है। साथ ही सत्ता में आने पर समाजवादी पेंशन फिर शुरू करने का दावा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।