{"_id":"6a80208fe82fff4f12011ba7","slug":"video-video-thavayaga-bcaca-ka-vathayalya-ma-manaya-gaya-savatatarata-thavasa-tava-bhata-kaya-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दिव्यांग बच्चों के विद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, टीवी भेंट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दिव्यांग बच्चों के विद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, टीवी भेंट किया
विश्व कायस्थ संस्थान, उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से निरालानगर स्थित परवरिश स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित संस्थान के पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अजय सक्सेना और विनोद कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
इस अवसर पर संस्थान के महासचिव संजय श्रीवास्तव ने बच्चों की शिक्षा और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से विद्यालय को टीवी भेंट किया। बच्चों को फल और मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्थान भविष्य में भी सामाजिक और शैक्षिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता करता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।