{"_id":"6a80208190ec09d051011882","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-shavapal-yathava-ka-sajaya-nashhatha-na-btaya-varashhatha-nata-pachhal-sarakara-ka-ghara-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में शिवपाल यादव को संजय निषाद ने बताया वरिष्ठ नेता, पिछली सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में शिवपाल यादव को संजय निषाद ने बताया वरिष्ठ नेता, पिछली सरकार को घेरा
शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने वंदे मातरम्, शिवपाल यादव, आजम खान और जौहर विश्वविद्यालय विवाद पर अपनी बात रखी।
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के पूरे गायन को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना की और कहा कि इससे राष्ट्रप्रेम व बलिदान की भावना मजबूत होती है। शिवपाल यादव के सवाल पर निषाद ने उन्हें वरिष्ठ नेता और पिछड़ों के बड़े नेताओं में शामिल बताया। आजम खान से जेल में मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में हर व्यक्ति को आने-जाने की स्वतंत्रता है और आजम खान के साथ अन्याय हुआ है। जौहर विश्वविद्यालय विवाद पर उन्होंने पिछली सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकारी जमीन के इस्तेमाल में नियमों का पालन होना चाहिए था।
महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने ध्वजारोहण किया। प्रभात फेरी, देशभक्ति गीत और समूह नृत्य हुए। उत्कृष्ट चिकित्सकों-कर्मचारियों और नीट चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मरीजों को मिठाई बांटकर कॉर्नियल अल्सर वार्ड का उद्घाटन भी हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।