{"_id":"6a8023ef047e6b223109acfc","slug":"video-tall-grass-hides-roadside-ditches-raising-accident-risk-on-agra-jaipur-highway-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे किनारे घास में छिपी खाई, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा; इसी रास्ते से गुजरते हैं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे किनारे घास में छिपी खाई, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा; इसी रास्ते से गुजरते हैं अफसर
बिचपुरी (आगरा)। आगरा-जयपुर हाईवे पर किरावली क्षेत्र में सकतपुर मोड़ से महुआरे तक सड़क के दोनों ओर अत्यधिक घनी घास उग आई है जिससे गंभीर हादसों का खतरा बढ़ गया है। घास इतनी अधिक हो गई है कि हाईवे के किनारे बनी खाई दिखाई नहीं दे रही हैं, जो वाहन चालकों के लिए एक बड़ा जोखिम पैदा कर रही हैं।
स्थानीय निवासी अनुज पंडित ने बताया कि इस मार्ग से एसडीएम किरावली, सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा सहित कई अन्य अधिकारी भी अपने कार्यालयों के लिए गुजरते हैं। फतेहपुर सीकरी के स्मारक देखने आने वाले पर्यटक भी इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह के साथ करतार सिंह, दीपक जाट, संदीप शर्मा, नजर अब्बास और भोला पाली सहित कई अन्य लोगों ने भी इस समस्या पर ध्यान आकर्षित किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र जायसवाल ने आश्वासन दिया है कि बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद सड़क किनारे खड़ी घास को हटवा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।